एशिया कप में तीसरा मैच मंगलवार को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। मुकाबला शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर शाम 7:30 बजे से शुरु होगा। बांग्लादेश का यह टूर्नामेंट में पहला मैच होगा जबकि अफगानिस्तान पहले मैच में श्रीलंका को हराकर आ रही है।
टॉप 4 में पहुंचने वाली पहली टीम बन सकती है अफगानिस्तान
अफगानिस्तान की बात करें तो कप्तान नबी, बल्लेबाज गुरबाज, गेंदबाज फजलहक फारुख और ऑलराउंडर राशिद खान शानदार फॉर्म में हैं। अगर अफगानिस्तान मुकाबले में बांग्लादेश को हरा देती है, तो अफगानिस्तान टीम टूर्नामेंट के सुपर 4 में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी।
अफगानिस्तान की जीत चाहे छोटी हो या बड़ी, वह सुपर 4 में एंट्री कर लेगी। दोनों टीमों के साथ ग्रुप बी में श्रीलंका शामिल है, और ग्रुप स्टेज का ये अफगानिस्तान अपना आखिरी मैच खेलने उतरेगी। सुपर 4 के मुकाबले 3 सितंबर से खेले जाने हैं।
शाकिब अल हसन से बांग्लादेश को उम्मीदें
शाकिब अल हसन की अगुआई वाली बांग्लादेशी टीम जीत के साथ अपना खाता खोलने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेगी। बांग्लादेश की टीम मुशफिकुर रहीम, महमुदुल्लाह और मुस्तफिजुर रहमान पर भरोसा करेगी।
इधर अफगानिस्तान का पहली जीत के बाद से उत्साह सातवें आसमान पर है। फजलहक फारूकी के 3 विकेट और रहमानुल्ला गुरबाज के 18 गेंदों पर 40 रन की शानदार पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder