इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए लगातार नए-नए अपडेट और फीचर्स ला रहा है। अब कंपनी वीडियो कॉल मेंबर्स की संख्या बढ़ाने पर काम कर रही है। व्हाट्सएप वीडियो कॉल में अधिकतम 32 मेंबर्स को एड करने की सुविधा जारी करने वाल है।
यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान 32 लोगों को एक साथ जोड़ सकेंगे। इस सुविधा को व्हाट्सएप वेब यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। WABetaInfo ने व्हाट्सएप के इस फीचर के बारे में जानकारी दी है। बता दें कि इंस्टेंट मैसेजिंग एप ने हाल ही में Silence unknown callers को जारी कर दिया है।
WABetaInfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप विंडोज के लिए व्हाट्सएप के लिए एक और फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को 32 लोगों तक वीडियो कॉल करने की अनुमति देगा। यह सुविधा अभी टेस्टिंग मोड में है और कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है।
फिलहाल विंडोज एप के लिए व्हाट्सएप 8 लोगों तक ग्रुप वीडियो कॉल और 32 लोगों तक ग्रुप ऑडियो कॉल की अनुमति देता है। कुछ बीटा टेस्टर्स अब लेटेस्ट अपडेट, वर्जन 2.2324.1.0 के साथ बड़े ग्रुप वीडियो कॉल कर सकते हैं, , जो माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर है।
रिपोर्ट के अनुसार, मैसेज में कहा गया है कि व्हाट्सएप वेब यूजर्स सीधे विंडोज एप से 32 लोगों तक के कॉन्टैक्ट और ग्रुप को वीडियो कॉल कर सकते हैं। कंपनी जल्द ही इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।
साइलेंट अननोन कॉलर फीचर को व्हाट्सएप के नए प्राइवेसी फीचर के तौर पर पेश किया गया है। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग के अनुसार, इस फीचर की मदद से अनजान नंबर से आने वाली कॉल से निजात मिलेगा। उन्होंने कहा कि नए फीचर की मदद से अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स को ऑटोमेटिक साइलेंट किया जा सकता है।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead