WhatsApp में एक नया बड़ा फ़ीचर जो सुरक्षा का हिस्सा होगा, जल्द ही लॉन्च होने वाला है। इस नए बीटा वर्जन पर काम चल रहा है। इस फ़ीचर के आने के बाद, WhatsApp के उपयोगकर्ताओं को स्वचालित रूप से ब्लॉक किया जाएगा।
Also Read: एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन से हार्ट अटैक का खतरा; ब्रिटिश कंपनी ने कोर्ट में माना
रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद यूजर्स यदि व्हाट्सएप की पॉलिसी का उल्लंघन करते हैं तो उन्हें मैसेज करने से अस्थायी तौर पर ब्लॉक कर दिया जाएगा, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि कौन-कौन सी पॉलिसी के उल्लंघन पर यूजर्स को ब्लॉक किया जाएगा।
WhatsApp के नए फीचर में पॉलिसी उल्लंघन पर ब्लॉक की जाएगी
नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी WaBetaInfo ने शेयर किया है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक किसी खास पॉलिसी के उल्लंघन पर ही ब्लॉक किया जाएगा। जिन यूजर्स को पॉलिसी उल्लंघन के बाद ब्लॉक किया जाएगा वे नए मैसेज तो नहीं भेज पाएंगे लेकिन मैसेज रिसीव कर पाएंगे और किसी मैसेज का रिप्लाई कर पाएंगे।
दरअसल WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर स्पैम, ब्लक मैसेज और अन्य गलत गतिविधियों को रोकने के लिए ऑटोमैटेड टूल का इस्तेमाल कर रहा है। बता दें कि व्हाट्सएप ने हाल ही में आईओएस के लिए नया लुक जारी किया है जिसके बाद WhatsApp का कलर ब्लू से ग्रीन हो गया है।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा