WhatsApp पर एक बड़ा अपडेट आने वाला है, जिससे यूजर्स किसी भी अज्ञात विदेशी भाषा बोलने वालों के साथ आसानी से चैट कर सकेंगे. WABetaInfo वेबसाइट के अनुसार, जो WhatsApp के नए फीचर्स को ट्रैक करती है, Meta अपने ऐप में ट्रांसलेशन फीचर पर काम कर रहा है. इस फीचर के जरिए यूजर्स खुद चुन सकते हैं कि वे ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन का फीचर चाहते हैं या नहीं. रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है. इसका फोकस ट्रांसलेट एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है. इस फीचर को लाने का मकसद यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है.
Also Read: डोडा में फिर मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल
अब विदेशी भाषाओं में चैट करना होगा आसान
रिपोर्ट के मुताबिक, आप लोगों के पास कोई मैसेज आता है, जो आपकी भाषा का नहीं है और उसे आप समझ नहीं पा रहे हैं तो उसे ट्रांसलेट करने के लिए पहले सिलेस्ट करते हैं, फिर उसे ट्रांसलेट करते हैं. इसकी जगह आप ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन का फीचर चुन सकते हैं, जो सभी इनकमिंग मैसेज को ऑटोमैटिक ट्रांसलेट करता है. बेहतर रिजल्ट के लिए आपको WhatsApp के अंदर लैंग्वेज पैक डाउनलोड करना होगा, अगर जरूरत पड़ती हो.
Also Read: Son of Sharad Pawar’s Party Leader Crashes Speeding SUV Into Tempo While Allegedly Drunk
इस फीचर के आने के बाद आपको ट्रांसलेट मैसेज चैट बबल के अंदर नजर आएगा, जिसमें साफ लिखा होगा कि यह ट्रांसलेटेड हो चुका है. यहां आप आसानी से ओरिजनल मैसेज और ट्रांसलेटेड वर्जन भी देख सकेंगे. ऐसे में भाषा बदलने पर कोई गलत जानकारी नहीं फैलेगी.
Also Read: आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर ने पुणे जिलाधिकारी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
हिंदी समेत कई भाषाओं को मिलेगा समर्थन
शुरुआत में कुछ भाषाओं को सपोर्ट मिलेगा. इसमें हिंदी, इंग्लिश, अरबी, पुर्तगाली (ब्राजील), रूसी का नाम भी शामिल है. भविष्य में आने वाले अपडेट के तहत इसमें और भी लैंग्वेज को शामिल किया जाएगा. WhatsApp का यह फीचर जल्द ही दस्तक देगा, लेकिन अभी तक किसी टाइम लाइन का जिक्र नहीं किया गया है. आने वाले दिनों में वीडियो नोट फीचर भी लॉन्च होगा, जिसको लेकर कई बार जानकारी सामने आ चुकी है. WhatsApp ने हाल ही में फेवरेट चैट का फीचर रोलआउट किया है. यह फीचर जल्द ही सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा.
Also Read: ओमान के बंदरगाह पर पलटा तेल टैंकर; 13 भारतीयों समेत 16 लापता, भारत ने भेजा यह मदद


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed