ट्विटर यूजर के सवाल पर मस्क ने कहा है कि संभवत एक महीने से भी कम समय में भारत में प्रीमियम सेवा शुरू की जाएगी।
ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए जब से हर माह आठ डॉलर चुकाने की घोषणा हुई है, तब से हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर में भारत में यह सेवा कब से शुरू होगी। ऐसे में एलन मस्क ने खुद इसका जवाब दिया है। एक ट्विटर यूजर के सवाल पर मस्क ने कहा है कि संभवत एक महीने से भी कम समय में भारत में प्रीमियम सेवा शुरू की जाएगी। अभी तक ट्विटर ब्लू केवल यूएस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन में आईफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध है।यदि आप अभी साइनअप करते हैं तो आपको ट्विटर ब्लू के लिए 7.99 डॉलर प्रति महीने चुकाने होंगे।
भुगतान के बाद क्या मिलेगा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विटर ने कहा है कि जो लोग ब्लू टिक के लिए भुगतान कर देंगे उनके लिए जल्द ही कुछ अतिरिक्त नई सुविधाएं शुरू की जाएंगी। वहीं यूजर्स ट्वीट एडिट कर पाने की सुविधा और डाउनवोट फीचर जैसी सुविधाओं का लाभ यूजर्स उठा पाएंगे। ट्विटर ने कहा है कि आपके खाते को एक नीला चेकमार्क मिलेगा, ठीक उसी तरह जैसे मशहूर हस्तियों, कंपनियों और राजनेताओं को आप फॉलो करते हैं।
ट्विटर के मालिक बनते ही मस्क ने कई बड़े बदलाव करना शुरू किए हैं। पहले कर्मचारियों की छंटनी और अब सबसे बड़े बदलाव के रूप में ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन के लिए पेड सुविधा।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा