आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी और डेटा प्राइवेसी में विशेषज्ञता रखने वाले प्रोफेशनल्स को इस साल बड़ा इंक्रीमेंट मिल सकता है। अप्रेजल का समय आ गया है और हर कोई यह जानना चाहता है कि इस साल उसकी सैलरी कितनी बढ़ेगी। हर नौकरीपेशा व्यक्ति यही सोच रहा है कि इस बार सैलरी में अच्छा इंक्रीमेंट मिलेगा या फिर मामूली बढ़ोतरी होगी।
Also Read: कनाडा में डेल्टा जेट हादसा टला, 17 घायल
किसे मिलेगा सबसे ज्यादा Salary Hike?
रिपोर्ट में कहा गया है कि जो प्रोफेशनल्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML), साइबर सिक्योरिटी (Cybersecurity) और डेटा प्राइवेसी (Data Privacy) जैसे स्किल्स में एक्सपर्ट हैं, उन्हें इस साल तगड़ा इंक्रीमेंट मिल सकता है.।वहीं, मैन्युफैक्चरिंग (Manufacturing) सेक्टर के हेड्स, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर्स (COO) और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) में सीनियर पोजिशन वाले लोगों को भी बढ़िया सैलरी ग्रोथ मिलने की उम्मीद है।
Also Read: महाकुंभ: भगदड़ जैसी बनी स्थिति तो प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों के प्रवेश पर लगाई रोक
कौन सी इंडस्ट्री में कितना इंक्रीमेंट?
हर इंडस्ट्री के हिसाब से सैलरी हाइक का ट्रेंड अलग होगा। बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (BFSI) सेक्टर में डिमांड बनी हुई है। खासतौर पर रिस्क मैनेजमेंट (Risk Management), फाइनेंस (Finance), कंप्लायंस (Compliance) और टेक्नोलॉजी (Technology) में प्रोफेशनल्स की डिमांड बढ़ेगी।
Also Read: दिल्ली-बिहार से तिब्बत तक 17 घंटे में 10 भूकंप, आखिर जमीन के अंदर क्या गतिविधि चल रही है?
कैसे मिलेगी ज्यादा सैलरी हाइक?
अगर आप चाहते हैं कि आपकी सैलरी में ज्यादा बढ़ोतरी हो। तो आपको किसी खास स्किल में एक्सपर्ट बनना होगा। माइकल पेज के मैनेजिंग डायरेक्टर अंकित अग्रवाल का कहना है कि “अगर आप जनरलिस्ट (Generalist) हैं। और थोड़ा-थोड़ा सब जानते हैं, तो आपको बहुत अच्छा हाइक नहीं मिलेगा। लेकिन अगर आपके पास कोई स्पेशलाइज्ड स्किल (Specialized Skill) है, तो कंपनियां आपको अच्छे पैसे देने को तैयार हैं.”
Also Read: 19 की उम्र में दी पहली सुपरहिट, 4 करोड़ की फिल्म ने कमाए थे 73 करोड़


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा