आधुनिकता के दौर में हमारी जरूरत ना केवल रोटी कपड़ा मकान तक सीमित है बल्कि इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है, वह कुछ और नहीं बल्कि इंटरनेट है। इंटरनेट हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बन गया है और हाल के वर्षों में इसका दुरुपयोग बढ़ रहा है। इसके साथ ही अकाउंट हैकिंग एक बड़ी समस्या बन गई है। हैक होने के कुछ ही मिनटों के भीतर, आपके खाते को अधिग्रहित किया जा सकता है और दुर्भावनापूर्ण उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जा सकता है।
सुरक्षित इंटरनेट दिवस को अधिक प्रभावी बनाने के लिए, हम सुरक्षित इंटरनेट प्रथाओं का उपयोग करने के महत्व पर लोगों को प्रेरित और शिक्षित करना चाहते हैं। आज पूरी दुनिया में Safer Internet Day मनाया जा रहा है. ऐसा करने के लिए, हम आपके Google खाते के पासवर्ड को मजबूत बनाने के लिए कुछ आसान युक्तियाँ प्रदान कर रहे हैं। यह आपके डेटा को चोरी होने से बचाने में मदद करेगा।

- पासवर्ड को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए कम से कम 12 अक्षरों का पासवर्ड रखें।
- साथ ही इसमें Special Symbol का प्रयोग करें।
- आपका पासवर्ड यूनिक होना चाहिए।
- पासवर्ड के लिए आसान शब्दों जैसे Password123 का प्रयोग ना करें।
- एक पासवर्ड को कई अकाउंट लॉगइन करने के लिए इस्तेमाल न करें।
अकाउंट से अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत करना ना भूलें ताकि यदि आप पासवर्ड भूल जाते हैं तो इसे आसानी से बदल सकें।
कैसे बनाएं गूगल अकाउंट के पासवर्ड को मजबूत
- सबसे पहले पासवर्ड को मजबूत रखें।
- पासवर्ड के अक्षरों में Symbols का इस्तेमाल करें।
- पावसवर्ड में यूनिक शब्दों जैसे #@*! का इस्तेमाल करें।
- पासवर्ड में कैप्सलॉक का प्रयोग करें, उदाहरण के लिए password की तुलना में Password#7!86 ज्यादा बेहतर है।
- अपने पासवर्ड में कम से कम चार से पांच सिंबल्स का इस्तेमाल करें।
इस प्रकार आप अपने गूगल अकाउंट पासवर्ड को स्ट्रॉन्ग बना सकते हैं। इससे आपका अकाउंट सेफ होगा, चाहकर भी कभी कोई हैक नहीं कर पाएगा। लेकिन याद रखें एक पासवर्ड का इस्तेमाल सभी अकाउंट में ना करें। इससे आपके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

More Stories
3% hike in dearness allowance for central government employees cleared by cabinet
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं:39 लोगों की मौत की खबर; एक ट्रेन ने दूसरी को पीछे से टक्कर मारी
Cyclone Arnab Makes Landfall, Triggers Heavy Rain in Andhra Pradesh and Odisha