Microsoft ने iCloud Photos का अपडेट Windows 11 Photos एप के लिए जारी किया है यानी अब एपल यूजर्स भी अपने आईक्लाउड के फोटोज को विंडोज लैपटॉप में एक्सेस कर सकेंगे।
माइक्रोसॉफ्ट ने आखिरकार एक बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। Microsoft ने iCloud Photos का अपडेट Windows 11 Photos एप के लिए जारी किया है यानी अब एपल यूजर्स भी अपने आईक्लाउड के फोटोज को विंडोज लैपटॉप में एक्सेस कर सकेंगे।
इस फीचर को पाने के लिए Windows 11 यूजर्स को Photos एप को माइक्रोसॉफ्ट स्टोर से अपडेट करना होगा और उसके बाद iCloud for Windows एप को भी डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।विंडोज के साथ iCloud Photos इंटिग्रेशन का बड़ा फायदा यह होगा कि iPhone यूजर्स आसानी से अपनी फोटोज को विंडोज लैपटॉप में देख सकेंगे। बता दें कि इस नए अपडेट के लिए पिछले दो महीने से टेस्टिंग चल रही थी।
iCloud फोटोज इंटिग्रेशन के अलावा Windows 11 Photos एप में स्ट्रीमलाइन गैलरी व्यू का भी सपोर्ट मिला है। Microsoft ने अपने एक बयान में कहा है कि वह एपल के साथ Apple Music और Apple TV को लेकर भी काम कर रही है। जल्द ही इन एप्स के इंटिग्रेशन का भी अपडेट आएगा।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation