केरल के कोच्चि में एक कार के नदी में गिरने से दो युवा डॉक्टर्स की मौत हो गई है। इस हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं, और उनका इलाज अस्पताल में जारी है। इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है कि वे कार से गूगल मैप की मदद से ड्राइव कर रहे थे। यह हादसा भारी बारिश और कम दृश्यता की वजह से हुआ है।
Also Read: Dunzo Co-Founder Dalvir Suri to Depart from Financially Struggling Startup
युवा डॉक्टर्स की मौत
खबर के अनुसार, घटना रविवार सुबह साढ़े 12 बजे की है। पांच लोग कार में सफर कर रहे थे, जब उनकी कार गोथुरुथ इलाके में पेरियार नदी में गिर गई। हादसे में युवा डॉक्टर्स अद्वैत (29 वर्षीय) और अजमल (29 वर्षीय) की मौत हो गई। हादसे में कार सवार अन्य तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों घायलों की हालत स्थिर है।

Also Read: नागपुर: भैंस ने निगली सोने की चेन, सर्जरी करके निकाली गई
गूगल मैप से ड्राइव कर रहा था ड्राइव
पुलिस ने बताया कि कार का ड्राइवर गूगल मैप की मदद से ड्राइव कर रहा था लेकिन भारी बारिश और कम दृश्यता के चलते ड्राइवर नदी को नहीं देख पाया और कार असंतुलित होकर नदी में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मदद की। इसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
Also Read: अनएकेडमी टीचर ने भारत पर आक्रमण करने वाले मोहम्मद ग़ोरी से की पीएम मोदी की तुलना


More Stories
Cyclone Arnab Makes Landfall, Triggers Heavy Rain in Andhra Pradesh and Odisha
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश