गूगल अब भारतीय भाषाओं को इंटरनेट पर सर्च के लिए पहले से अधिक आसान बनाने की दिशा में काम करेगा। इसके बारे में जानकारी देते हुए भारतीय मूल के गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने देश को एक बड़ी निर्यात अर्थव्यवस्था बताते हुए सोमवार को कहा कि गूगल 100 से अधिक भारतीय भाषाओं के लिए एक इंटरनेट सर्च मॉडल विकसित कर रही है और यहां के महिलाओं के नेतृत्व वाली स्टार्टअप कंपनियों को 7.5 करोड़ डॉलर की मदद देगी।
भारत के दौरे पर हैं पिचाई
भारत दौरे पर पहुंचे पिचाई ने यहां आयोजित ‘गूगल फॉर इंडिया’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गूगल भारत से कारोबार कर रहे स्टार्टअप पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इन नई कंपनियों के लिए चिह्नित 30 करोड़ डॉलर में से एक-चौथाई राशि महिलाओं की अगुवाई वाले स्टार्टअप में निवेश की जाएगी। अपनी यात्रा के पहले दिन उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के अलावा दूरसंचार एवं सूचना टेक्नोलॉजी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ एक कार्यक्रम में शिरकत भी की। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद पिचाई ने ट्वीट में कहा, ‘‘एक बेहतरीन मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद।


More Stories
दिल्ली में विपक्षी रैली को लेकर व्यापारियों की चिंता, सोनिया गांधी से तारीख बदलने की अपील
Bhutan Glacial Lake Outburst Triggers Flash Flood Warning for Bengal and Assam
Cancer Drug Prices Slashed: New Rates Effective November 9