पूरी दुनिया में एआई की होड़ जारी है, जहां हर देश अपना एआई चैटबॉट विकसित कर इसे सबसे बेहतर साबित करने की कोशिश कर रहा है। इस प्रतिस्पर्धा में चीन और अमेरिका के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। भारत भी इस दौड़ में शामिल है। इसी बीच, एलन मस्क ने दावा किया है कि वे दुनिया का सबसे स्मार्ट एआई पेश करने वाले हैं, जिसे अब कुछ ही देर में लॉन्च किया जा सकता है।
Also Read:- चीन दुश्मन नहीं बयान पर घिरे सैम पित्रोदा, भाजपा का पलटवार
ये होगा दुनिया का सबसे पावरफुल एआई
हालांकि अमेरिका की तरफ से सैम ऑल्टमैन के बाद एलन मस्क एआई रेस को लीड कर रहे हैं, जबकि एलन मस्क ने सैम ऑल्टमैन की एआई रेस में हिस्सा ले लिया है और दावा कर दिया है कि पृथ्वी का सबसे स्मार्ट एआई ला रहे हैं। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के अनुसार, उनका नया एआई मॉडल Grok 3 पृथ्वी का सबसे स्मार्ट एआई होगा। यह एक अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट होगा। मस्क ने X (पहले ट्विटर) पर ट्वीट कर इसकी लॉन्चिंग की घोषणा की है। Grok 3 को सोमवार रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार मंगलवार सुबह 9:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा। इसे लाइव डेमो के रूप में पेश किया जाएगा। मस्क का दावा है कि यह अब तक का सबसे स्मार्ट एआई होगा।
Also Read:- 19 की उम्र में दी पहली सुपरहिट, 4 करोड़ की फिल्म ने कमाए थे 73 करोड़
DeepSeek से होगी टक्कर
इस नए मॉडल को सिंथेटिक डेटा पर प्रशिक्षित किया गया है और इसका सीधा मुकाबला हाल ही में लॉन्च किए गए चीन के DeepSeek से होने वाला है। DeepSeek लॉन्च के बाद से ही चर्चा में बना हुआ है और इसे ChatGPT के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। DeepSeek को बेहद कम लागत में विकसित किया गया है, जिससे इसने बाजार में हलचल मचा दी है।
सैम ऑल्टमैन से नाराजगी
एलन मस्क का मानना है कि OpenAI का मकसद शुरू में ओपन-सोर्स और नॉन-प्रॉफिट होना था, लेकिन समय के साथ यह मुनाफा कमाने वाली कंपनी बन गई। गौरतलब है कि मस्क OpenAI के को-फाउंडर थे, लेकिन उनके बाहर होने के बाद सैम ऑल्टमैन ने इसे एक प्रॉफिटेबल कंपनी में बदल दिया।
Also Read:- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘साजिश’ से इनकार किया


More Stories
Will Trump’s Russia Oil Move Make Petrol and Diesel Cheaper in India?
1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा, 39 घंटे बाद मौत
Prakash Raj Says India Is Neither Bangladesh Nor Nepal, Calls for Democratic Regime Change