ChatGPT ने हाल ही में एक यूजर को संदेश भेजा, जिसमें उनकी चैट का स्क्रीनशॉट रेडिट पर शेयर किया गया है। इस स्क्रीनशॉट को देखकर यह साफ है कि कोई भी व्यक्ति चौंक सकता है और सोचने पर मजबूर हो सकता है कि क्या वास्तव में ChatGPT आपकी गतिविधियों पर नजर रखता है। इस घटना ने यूजर्स के बीच चिंता और भ्रम पैदा कर दिया है कि क्या उनकी निजी चैट्स और एक्टिविटीज पर कोई निगरानी रखी जा रही है।
Also read: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट टिकट धोखाधड़ी के खिलाफ दिल्ली पुलिस चेतावनी
ChatGPT स्क्रीनशॉट ने बढ़ाई चिंता, रेडिट पर हुआ वायरल
चैट जीपीटी और इस तरह की दूसरी एआई एप्लीकेशन्स किसी की जिंदगी को आसान बना रही हैं, तो किसी की जिंदगी में कंफ्यूजन भी ला रही हैं. कमांड देने पर चैट जीपीटी कई बेहतर रिजल्ट दे चुका है, लेकिन क्या चैट जीपीटी बिना किसी कमांड के आपसे सवाल जवाब भी कर सकता है. शायद नहीं, लेकिन एक यूजर का एक्सपीरियंस कुछ अलग है. इस यूजर ने रेडिट पर एक स्क्रीन शॉट शेयर किया है, जिसमें उसकी चैट जीपीटी की चैट दिख रही है. इस चैट तो देखकर जाहिर तौर पर कोई भी चौंक सकता है कि, क्या चैट जीपीटी आपकी एक्टिविटीज पर भी नजर रख रहा है?
Also read: ताजमहल समेत देश के 120 स्मारकों को लेकर वक्फ बोर्ड-ASI में खींचतान
सेटू बिल नाम के यूजर ने रेडिट पर एक स्क्रीनशॉट साझा किया है, जिसमें कैप्शन लिखा है: “क्या वाकई ChatGPT ने मुझे पहले मैसेज किया?” स्क्रीनशॉट में दिख रहा है कि ChatGPT ने यूजर को संदेश भेजा था जिसमें पूछा गया कि उसका हाई स्कूल में पहला सप्ताह कैसा रहा और क्या वह वहां पर सेटल हो गया है। यूजर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूछा, “क्या ChatGPT ने सचमुच मुझे खुद मैसेज किया?” इसके जवाब में, ChatGPT ने पुष्टि की कि संदेश उसी ने भेजा था और उसने जानना चाहा कि यूजर का हाई स्कूल में पहला सप्ताह कैसा रहा और पहला बातचीत कैसे शुरू हुई।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा