March 7, 2026

Central Times

Most Trusted News on the go

BSNL

BSNL की नई स्कीम, 500GB डेटा और 450 से ज्यादा चैनल बिल्कुल फ्री

BSNL ने लॉन्च किए दो नए किफायती प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग, 500GB डेटा, 450+ टीवी चैनल और OTT एक्सेस के साथ मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट पैक

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए और किफायती ब्रॉडबैंड/फाइबर प्लान लॉन्च किए हैं, जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई-स्पीड इंटरनेट और डिजिटल एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज मिलेगा। इन प्लान्स में 500GB डेटा, 450 से ज्यादा फ्री टीवी चैनल, पेड चैनल्स और 9 OTT ऐप्स का एक्सेस शामिल है। कंपनी ने इन दोनों प्लान्स की घोषणा आधिकारिक तौर पर कर दी है।

BSNL तेलंगाना ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट के जरिए इन प्लान्स की जानकारी साझा की। कंपनी ने इन प्लान्स को 299 रुपये और 399 रुपये प्रति माह की कीमत पर पेश किया है। ये दोनों प्लान BiTV सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं, जिससे यूजर्स को टेलीकॉम सेवाओं के साथ-साथ लाइव टीवी और OTT कंटेंट का लाभ मिलेगा।

299 रुपये वाला प्लान खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट चाहते हैं। इस प्लान में BSNL पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दे रही है। इसके अलावा, यूजर्स को 20Mbps की स्पीड से 500GB तक हाई-स्पीड डेटा मिलता है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद भी इंटरनेट बंद नहीं होगा, बल्कि 2Mbps की स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा उपलब्ध रहेगा। इस प्लान के तहत BSNL 415 फ्री-टू-एयर और 45 पेड टीवी चैनल भी ऑफर कर रही है।

यह भी पढ़ें – सही समय पर सप्लीमेंट लेना क्यों है जरूरी न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए Multivitamin, B12 और Magnesium लेने के सही नियम

कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स, BSNL के नए प्लान ने बढ़ाई टेलीकॉम मार्केट में हलचल

वहीं, 399 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए है जो ज्यादा एंटरटेनमेंट कंटेंट और OTT ऐप्स का एक्सेस चाहते हैं। इस प्लान में भी पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इंटरनेट की बात करें तो यूजर्स को इसमें भी 20Mbps स्पीड पर 500GB डेटा दिया जाता है, जिसके बाद 2Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस प्लान में BSNL 415 फ्री-टू-एयर और 57 पेड टीवी चैनल के साथ-साथ 9 OTT ऐप्स का एक्सेस भी दे रही है।

कंपनी का कहना है कि ये दोनों प्लान BiTV प्लेटफॉर्म के साथ आते हैं, जिससे यूजर्स लाइव टीवी, पेड चैनल्स और OTT कंटेंट को एक ही सब्सक्रिप्शन में एक्सेस कर सकते हैं। BSNL का यह कदम निजी टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के तौर पर देखा जा रहा है।

इस बीच, BSNL ने अपने नेटवर्क विस्तार को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने हाल ही में देशभर में 4G सर्विस लॉन्च की है और अब वह जल्द ही 5G सर्विस शुरू करने की तैयारी में है। इसके अलावा, नए साल के मौके पर BSNL ने VoWiFi (वाई-फाई कॉलिंग) सर्विस भी लॉन्च की है।

VoWiFi सर्विस शुरू होने से यूजर्स को नो नेटवर्क या कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में भी कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। कंपनी का दावा है कि इससे कॉल ड्रॉप की समस्या काफी हद तक कम होगी और वॉयस कॉलिंग की क्वालिटी बेहतर होगी।

BSNL के ये नए प्लान उन यूजर्स के लिए खास साबित हो सकते हैं, जो कम कीमत में अनलिमिटेड कॉलिंग, ज्यादा डेटा और डिजिटल एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज चाहते हैं।

यह भी पढ़ें – पालतू सांप ने मालिक को डसा, जान बचाने के लिए अंगूठा काटने की नौबत