ट्विटर ने गुरुवार को सभी लीगेसी वेरिफाइड अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा दिए। अब, सभी उपयोगकर्ता जो सत्यापित नीले चेकमार्क के साथ ट्विटर पर दिखाई दे रहे हैं, उन्होंने ट्विटर ब्लू सेवा की सदस्यता ली है और इसके लिए भुगतान कर रहे हैं, जिसकी कीमत वेब उपयोगकर्ताओं के लिए $8 प्रति माह और iOS और Android पर इन-ऐप उपयोगकर्ताओं के लिए $11 प्रति माह है.
ट्विटर के लीगेसी वेरिफाइड ब्लू टिक हटाने के फैसले के कारण शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट सहित कई बी-टाउन हस्तियां, क्रिकेटरों विराट कोहली और रोहित शर्मा और सीएम योगी आदित्यनाथ, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे राजनेताओं ने अपने सत्यापित ब्लू टिक खो दिए हैं. इससे पहले माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ‘नोटेबल’ कैटेगरी के अंतर्गत बिना किसी चार्ज के वेरिफाइड ब्लू चेकमार्क देता था.
एलोन मस्क द्वारा कंपनी का अधिग्रहण करने के बाद ट्विटर ब्लू या व्यवसाय-केंद्रित ट्विटर वेरिफाइड ऑर्गेनाइजेशन का कॉन्सेप्ट आया. इसके तहत कोई भी बिजनेस एंटीटी या इंडिविजुअल निर्धारित शुल्क का भुगतान करके अपने ट्विटर हैंडल को वेरिफाइड करवा सकती या सकता है. इससे पहले की स्थिति में, ब्लू टिक प्रसिद्ध व्यक्तियों को प्रतिरूपण से बचाने और झूठी सूचनाओं से निपटने के तरीके के रूप में कार्य करता था.


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed