अमेज़न ने हजारों कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ई-कॉमर्स कंपनी करीब 14,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। इस फैसले से अमेज़न को सालाना 2.1 अरब डॉलर से 3.6 अरब डॉलर तक की बचत हो सकती है। साथ ही, कंपनी के ग्लोबल मैनेजमेंट में 13% की कमी होने की संभावना है।
Also Read : युजवेंद्र चहल से डेटिंग की खबरों के बीच आरजे महवश ने शेयर की ये रील, लोगों को याद आई धनाश्री
इससे पहले भी अमेज़न ने कम्युनिकेशन और सस्टेनेबिलिटी डिवीजन में कई कर्मचारियों की छंटनी की थी। माना जा रहा है कि कंपनी लागत में कटौती और मैनेजमेंट को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए ये कदम उठा रही है।
Also Read : मुझे अपनी बेटी पर गर्व है : नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की मां
क्यों की गई छंटनी?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेज़न अपनी मैनेजमेंट संरचना को सुव्यवस्थित करने के लिए छंटनी कर रही है। इससे कंपनी के मैनेजर्स की संख्या 1,05,770 से घटकर 91,936 हो जाएगी। इससे ग्लोबल मैनेजमेंट वर्कफोर्स में 13% की कमी आएगी।
Also Read : गाजा: युद्धविराम के बाद इस्राइल का सबसे बड़ा हमला, 235 की मौत
यह छंटनी CEO एंडी जेसी के कॉर्पोरेट निर्णय का हिस्सा मानी जा रही है। कंपनी ने पहले तिमाही में मैनेजर्स की तुलना में इंडिविजुअल कंट्रीब्यूटर की संख्या में 15% की वृद्धि की थी, जिससे मैनेजमेंट प्रक्रिया को सरल बनाने का प्रयास किया गया।
कड़ी आलोचना
जैसे ही अमेज़न ने छंटनी का ऐलान किया, Complete Circle के CEO गुरमीत चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कंपनी की कड़ी आलोचना करते हुए नाराजगी जाहिर की।


More Stories
Online casino — Viu viu: betalingen, stortingen en opnames: Ons betalingsoverzicht
Online casino — Instaspin: bonussen, voorwaarden en spelaanbod
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference