जब से एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) की कमान संभाली है, तब से उन्होंने वहां कई परिवर्तन किए हैं. अब मस्क ने एक बड़ी घोषणा की है जो X उपयोगकर्ताओं के लिए है. अमेरिका की प्रमुख ईवी कंपनी टेस्ला के मुखिया मस्क ने गुरुवार को बताया कि वे जल्द ही X पर ऑडियो और वीडियो कॉल की सुविधा शुरू करेंगे. इसमें यह खासी रोचक है कि वीडियो या ऑडियो कॉल के लिए मोबाइल नंबर की आवश्यकता नहीं होगी.
Also Read: India’s Chandrayaan-3 moon rover Pragyan snaps 1st photo
मस्क ने X पर अपने एक पोस्ट में कहा कि ऑडियो और वीडियो कॉल के लिए किसी फोन नंबर की आवश्यकता नहीं होगी. X चीफ ने कहा कि ऑडियो और वीडियो कॉल की सुविधाा आईओएस, एंड्रॉयड, मैक और पीसी सब पर काम करेगा.
Also Read: SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की नई नवेली टीम के सामने साउथ अफ्रीका हुई बुरी तरह फ्लॉप

ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा शुरू होने की उम्मीद
एलन मस्क अपने पॉपुलर ऐप एक्स को एक सुपर ऐप में तब्दील करने का प्लान बना रहे हैं. इस दिशा में उन्होंने यह बड़ा ऐलान किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर महीने की शुरुआत से ही एक्स पर वॉयस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा शुरू होने की उम्मीद है.
Also Read: दिल्ली में लगाए गए शिवलिंग शेप वाले फव्वारे, मचा बवाल
डायरेक्ट मैसेज सेक्शन में मिलेगा ऑप्शन
यूजर्स के पास डायरेक्ट मैसेज सेक्शन से ऑडियो या वीडियो कॉल करने का ऑप्शन होगा. हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि यह फीचर किसके लिए होगा और किसके लिए नहीं.
Also Read: भजनपुरा: Amazon Manager की हत्या मामले में माया गैंग के दो बदमाश अरेस्ट


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief