दिग्गज टेक कंपनी एप्पल का पहला आधिकारिक रिटेल स्टोर, एप्पल बीकेसी दिल्ली के साकेत इलाके में खोला जाएगा। एप्पल ने भारत में अपने दो रिटेल स्टोर खोलने की घोषणा की है। इसमें एक स्टोर साकेत इलाके में और दूसरा मुबंई के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में खुलेगा। ब्लाग पोस्ट के जरिए दी जानकारी में बताया गया कि एप्पल के दो रिटेल स्टोर 18 अप्रैल को मुंबई और साकेत स्थित सेलेक्ट सिटी वाक मॉल में 20 अप्रैल को खुलने जा रहे हैं।
राजधानी ट्रेनों के ग्राहक 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे के बाद कंपनी के स्टोर से खरीदारी कर सकेंगे। पहले आपको ऐपल के उत्पाद लेने के लिए थर्ड पार्टी स्टोर या ऑनलाइन जाना पड़ता था। स्टोर खुलने के बाद ग्राहक यहां से कंपनी के एक्सक्लूसिव स्टोर से उत्पाद खरीद सकते हैं। दिल्ली का स्टोर 10,000 वर्ग फुट में फैला होगा, जबकि मुंबई की कंपनी का स्टोर 22,000 वर्ग फुट में खोला जा रहा है।

सेलेक्ट सिटी वाक मॉल में बनाए गए एप्पल बैरिकेड में एक यूनिक डिजाइन है। जिसमें प्रत्येक गेट शहर के इतिहास के एक नए अध्याय को दर्शाता है।बता दें कि भारत में अबतक एप्पल का एक भी रिटेल स्टोर नहीं था। भारत में विदेशी कंपनियों के लिए कुछ कानून हैं।
कानून के मुताबिक भारत में प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग जरूरी थी और अब एप्पल अपने आइफोन की मैन्युफैक्चिंग करने के लिए तैयार है। कानून के तहत प्रोडक्ट्स का 30 प्रतिशत मेड इन इंडिया होना जरूरी है। इसलिए भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चिंग के फैसले के बाद कंपनी को स्टोर खोलने की अनुमति मिल चुकी है।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed