आज, भारत में लाखों ग्राहकों ने Echo डिवाइस खरीदे हैं और Alexa वॉयस असिस्टेंट के साथ प्रतिदिन लाखों बार बातचीत करते हैं।ग्राहक Alexa का इस्तेमाल पूरे दिन कई कारणों से करते हैं, जैसे संगीत चलाना, टू-डू लिस्ट मैनेज करना, अलार्म सेट करना, बच्चों को कहानियां सुनाना, स्मार्ट लाइट और अन्य उपकरणों को नियंत्रित करना, ऑडिबल ऑडियोबुक्स चलाने से लेकर मौसम, क्रिकेट स्कोर और अन्य वास्तविक एवं समसामयिक चीजों के बारे में पूछने के लिए. जो किसी भी अन्य देश की तुलना में भारतीयों को दुनिया में सबसे अधिक व्यस्त Alexa ग्राहक बनाता है।
हमारे पास न केवल बड़े शहरों, बल्कि छोटे गांवों के भी ग्राहक हैं। उत्तर प्रदेश के ग्राहक Alexa वॉयस असिस्टेंट और Amazon Echo स्मार्ट स्पीकर के साथ बातचीत का आनंद ले रहे हैं।
लखनऊ वालों के लिए Alexa कैसा रहा? क्या आपके पास कोई आंकड़ा है?
उत्तर प्रदेश के ग्राहक Amazon Echo रेंज के डिवाइस पर Alexa वॉयस सेवा के साथ बातचीत का आनंद ले रहे हैं। पिछले एक साल में राज्य में Echo डिवाइस की खरीदारी में 34 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। लखनऊ के लोग संगीत सुनना पसंद करते हैं। Alexa से लोग सबसे ज्यादा बॉलीवुड गाने चलाने का फरमाइश करते हैं जैसे कि ब्रह्मास्त्र फिल्म से ‘केसरिया’, शेरशाह से ‘रातां लम्बियां’ और जर्सी से ‘मैय्या मैनु’।शहर के लोग अली सेठी और शाय गगिल की ‘पसूरी’, पंजाबी रैप आर्टिस्ट सिद्धू मूस वाला की ‘295’ और एपी ढिल्लों की ‘एक्सक्यूज़’ जैसी मेनस्ट्रीम के वायरल हिट्स को सुनने का भी आनंद लेते हैं।
भारत में सबसे लोकप्रिय फरमाइश क्या हैं जो ग्राहक Alexa से हिंदी में पूछते हैं?
आज, भारत के यूजर्स Alexa से हिंदी, अंग्रेजी और हिंग्लिश में हर दिन सैकड़ों-हजारों फरमाइशें करते हैं।इसलिए, Alexa के साथ बातचीत को स्वाभाविक बनाने के लिए, हमने सुनिश्चित किया कि Alexa बहुभाषी मोड की स्थापना करके इसे किसी भी भाषा में फरमाइशों को समझने योग्य बनाया जाए, जिसमें यूजर्स बस अपने Echo डिवाइस में भाषा को अंग्रेजी / हिंदी के रूप में सेट करके वो Alexa से अलग-अलग कंटेंट की फरमाइश का आनंद लें सके। जैसे चुटकुले, शायरी, कहानी, कबीर के दोहे, पंचतंत्र की कहानियां, बॉलीवुड डायलॉग, और भी बहुत कुछ।
ग्राहक Alexa की पर्सनैलिटी से भी काफी प्रभावित हैं। उनकी हर बात का जवाब देने वाली इंसान जैसी आवाज से फरमाइश करने का एक जादुई अनुभव है।जिसे आप सुन सकते हैं, जैसे कि “Alexa, हमारी दोस्ती पर कविता सुनाओ”, “Alexa, कुछ गुनगुनाओ”, “Alexa, क्लाउड रैप सुनाओ” और साथ ही Alexa पर आप मिस्टर अमिताभ बच्चन की मनमोहक आवाज भी सुन सकते हैं।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा