इंडोनेशिया के बाली में 15-16 नवंबर को G20 की बैठक होने वाली है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट में शामिल होने आज बाली पहुंचेंगे। 45 घंटों की इस यात्रा में वे 20 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे 10 से ज्यादा नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।
G20 समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, जर्मन चांसलर औलाफ स्कोल्ज के साथ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी पहुंचेंगे। इस बार रूस के राष्ट्रपति पुतिन शामिल नहीं होंगे। मीटिंग से इतर, बाइडेन और जिनपिंग की मुलाकात भी होगी।
फूड एंड एनर्जी सिक्योरिटी पर रहेगा फोकस
समिट में फूड एंड एनर्जी सिक्योरिटी, डिजिटल ट्रांस्फॉरमेशन और हेल्थ पर फोकस किया जाएगा। 15 नवंबर को एक कार्यक्रम में PM मोदी इंडोनेशिया में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा 16 नवंबर को G20 में शामिल सभी नेता मैंग्रूव फॉरेस की विजिट पर जाएंगे। ये जंगल क्लाइमेट चेंज से बचाव में बायो-शील्ड की तरह काम करते हैं।
भारतीय विदेश मंत्रायल के मुताबिक, PM मोदी ब्रिटिश PM ऋषि सुनक और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस दौरान PM मोदी ब्रिटिश PM सुनक से दोनों देशों के बीच होने वाले फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को लेकर बातचीत करेंगे। इस मुलाकात में बाइलैटरल रिलेशन्स को लेकर तय रोडमैप 2030 की दिशा भी तय होने की संभावना है।


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video