इंडोनेशिया के बाली में दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन में मंगलवार से शुरू हो गया है। पीएम मोदी शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए सोमवार रात यहां पहुंच गए थे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने मोदी का जोरदार स्वागत किया। मोदी ने खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा पर आयोजित सत्र को संबोधित किया। सत्र में पीएम मोदी के अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी मौजूद थे।
Narendra Modi और Joe Biden की केमिस्ट्री
शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और जो बाइडन के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली। दरअसल, बाइडन की कुर्सी मोदी के बराबर में लगी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति पीएम मोदी से कुछ कदम दूर खड़े थे। मोदी कुर्सी पीछे कर वहां से जाने लगे थे, तभी बाइडन मोदी से हाथ मिलाने उनके पास तेजी से चले आए। बाइडन ने मोदी से गर्मजोशी से हाथ मिलाजा, जवाब में भारतीय पीएम ने भी उन्हें गले लगाया। इस दौरान वहां विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी मौजूद थे।


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts