भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज पांचवां और आखिरी टी-20 मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पांच मैचों की सीरीज अभी 2-2 से बराबर है। आज टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका है। आज तक भारतीय टीम साउथ अफ्रीका को देश में टी-20 सीरीज नहीं हरा पाई है।साउथ अफ्रीका पहली बार साल 2015-16 में टी-20 सीरीज खेलने भारत आई थी। 3 मैचों की इस सीरीज में भारत को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। आखिरी टी-20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। इस सीरीज में टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे।
3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रही और इस सीरीज में भी एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।अब आज टीम इंडिया के लिए पहली बार कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत के पास सुनहरा मौका है कि वो मैच जीतने के साथ ही इतिहास में भी अपना नाम दर्ज करा लें।


More Stories
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications