भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर-500 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल राउंड में पहुंच गए हैं। सातवीं सीड खिलाड़ी ने डेनमार्क के रासमुस गेमके को 21-18, 21-15 से हराया। अब लक्ष्य का सामना ताइवान के तीसरी सीड खिलाड़ी चोऊ टिन चेन से होगा। जबकि, डबल ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का तानजुंग का सामना करेंगी। विमेंस सिंगल्स के पहले दौर में सिंधु ने डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफेर्सेन को 51 मिनट तक चले कड़े संघर्ष में हराया। जबकि, लक्ष्य ने डेनमार्क के ही हांस क्रिस्टियान सोलबर्ग विटिंघस को 38 मिनट में मात दी।
पहले दौर में क्रिस्टोफेर्सेन के खिलाफ मैच में दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट सिंधु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले गेम में उन्हें हार झेलनी पड़ी। इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी की और मुकाबला 18-21, 21-15, 21-11 से अपने नाम कर लिया।


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway