दुबई में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कीवी टीम को 50 ओवरों में 251/7 के स्कोर तक सीमित रखा. वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई, जबकि न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने 63 रनों की पारी खेली. हालांकि, इस रोमांचक मुकाबले के दौरान एक और चीज़ ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया—भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल की उपस्थिति.
मैच के दौरान स्टैंड्स में चहल को एक अनजान लड़की के साथ देखा गया, जिससे सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया. बाद में पता चला कि वह लड़की महविश नाम की एक मशहूर रेडियो जॉकी हैं. इसके बाद X पर चहल को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. वायरल हो रही तस्वीरों को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, युज़ी भाई की लाइफ में नया चैप्टर? दूसरे ने कमेंट किया, भाई कौन है ये?
Also read: रोहित-विराट की लीक वीडियो से खुलासा: “हम कोई रिटायर…”
तलाक की खबरों के बीच स्टेडियम में दिखे युजवेंद्र चहल
चहल की यह तस्वीरें ऐसे समय में सामने आई हैं जब वह अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. पिछले कुछ महीनों से उनके रिश्ते में दरार की खबरें आ रही थीं और एक हफ्ते पहले ही उनके तलाक की पुष्टि हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांद्रा फैमिली कोर्ट में दोनों ने तलाक की प्रक्रिया पूरी की. हालांकि, धनश्री के वकील ने कहा कि मामला अभी भी अदालत में लंबित है.
Also read: ललित मोदी की मुश्किलें बढ़ीं, वानुआतु पासपोर्ट रद्द।
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि धनश्री ने तलाक के बदले 60 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगी, लेकिन उनके परिवार ने इसे पूरी तरह से अफवाह बताया. धनश्री के परिवार ने बयान जारी कर कहा, “यह खबरें पूरी तरह से गलत हैं. हमने कभी कोई रकम नहीं मांगी और मीडिया से अनुरोध है कि वे बिना तथ्यों की पुष्टि किए ऐसी खबरें न फैलाएं.”
तलाक की खबरों के बीच चहल के करियर से जुड़ी एक बड़ी खबर भी सामने आई है. आईपीएल 2025 में वह पंजाब किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे. उन्हें 18 करोड़ रुपये की भारी-भरकम बोली लगाकर टीम ने अपने स्क्वाड में शामिल किया है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि चहल अपने निजी और प्रोफेशनल जीवन को कैसे बैलेंस करते हैं और मैदान पर कैसा प्रदर्शन करते हैं.
Also read: बागपत: पिता ने बेटी और प्रेमी की हत्या कर पुलिस को फोन किया


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा