विराट कोहली हाल ही में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे. हालांकि, एक चौंकाने वाली जानकारी के अनुसार, यह स्टार भारतीय बल्लेबाज़ अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज़ में नहीं खेलेंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, कोहली व्हाइट बॉल क्रिकेट से एक अवकाश लेंगे और केवल टेस्ट क्रिकेट के लिए उपस्थित रहेंगे.
Also Read: भारत और ऑस्ट्रोलिया विमेंस मैच में क्रिकेट फैंस स्टेडियम में ले सकेंगे फ्री एंट्री
‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली ने बीसीसीआई को इस बात से आगाह कर दिया है कि वो व्हाइट बॉल क्रिकेट से ब्रेक लेंगे. इस तरह वो सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में चयन के उपलब्ध रहेंगे. भारतीय टीम का अगला मिशन साउथ अफ्रीका का दौरा होगा, जहां टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट की सीरीज़ खेलेगी. दौरे की शुरुआत 10 दिसंबर को तीन मैचों की टी20 सीरीज़ के साथ होगी. फिर 17 दिसंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज़ खेली जाएगी और फिर 26 दिसंबर से टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलेगी.
Also Read: A Guide to Identifying Your Area of Interest
विराट कोहली का ब्रेक
एक सोर्स ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बताया, “कोहली ने बीसीसीआई और चयनकर्ताओं को बता दिया है कि उन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट से ब्रेक चाहिए और वो तब वापस आएंगे जब उन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलना होगा. फिलहाल उन्होंने बीसीसीआई को बता दिया है कि वो रेड बॉल क्रिकेट खेलेंगे, जिसका मतलब ये है कि वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए मौजूद रहेंगे.”
Also Read: Navigating Your Future: Key Considerations When Choosing a Career
भारत की मेज़बानी में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन स्कोर किए थे. कोहली ने 11 मैचों की 11 पारियों में 95.62 की औसत से 765 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 6 अर्धशतक निकले थे. 765 रनों के साथ कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप के किसी भी एक एडीशन में सबसे ज़्याद रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था.
Also Read: Unlocking Academic Excellence: Strategies to Wholeheartedly Concentrate on Studies


More Stories
Cyclone Arnab Makes Landfall, Triggers Heavy Rain in Andhra Pradesh and Odisha
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश