विराट कोहली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए IPL मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 9 गेंद शेष रहते 6 विकेट से मात दी। इस मुकाबले में RCB के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने 47 गेंदों में 51 रन बनाए। उन्होंने 108.51 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 4 चौके लगाए। विराट कोहली ने क्रुणाल पांड्या के साथ चौथे विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की, जो RCB की जीत में अहम भूमिका निभाई। क्रुणाल पांड्या ने 47 गेंदों पर 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 73 रन बनाए।
Also Read : स्मृति मंधाना का इतिहास रचने वाला महारिकॉर्ड, वर्ल्ड क्रिकेट में मचाया धमाल
विराट कोहली ने भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को जीत दिलाने में बड़ा रोल निभाया हो, लेकिन इस दौरान उनके नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। दुनिया का कोई भी बल्लेबाज इस शर्मनाक रिकॉर्ड से बचना चाहेगा। विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ इस मैच में 45 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया है। विराट कोहली ने अपने IPL करियर का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक लगाया है। विराट कोहली ने IPL के इतिहास में अपना सबसे धीमा अर्धशतक IPL 2016 सीजन में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के खिलाफ 47 गेंद में लगाया था।
Also Read : 32 साल में 56 हजार आतंकी वारदात, 6,413 जवान शहीद
IPL इतिहास में सबसे धीमे अर्धशतक का रिकॉर्ड किसके नाम है?
IPL के इतिहास में सबसे धीमे अर्धशतक का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जेपी ड्यूमिनी के नाम पर दर्ज है। मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए जेपी ड्यूमिनी ने 29 अप्रैल 2009 को डरबन के मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ IPL मैच में 55 गेंद में अर्धशतक लगाया था। जेपी ड्यूमिनी ने 93.65 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 63 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली थी। जेपी ड्यूमिनी ने इस दौरान 4 चौके लगाए थे। किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ यह मैच मुंबई इंडियंस (MI) 3 रन से हार गई थी।
RCB ने दिल्ली को हराया
बता दें कि क्रुणाल पांड्या और विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को जीत दिलाई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस जीत के साथ ही प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई। दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 162/8 का स्कोर बनाया। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 18.3 ओवर में 4 विकेट पर 165 रन बनाते हुए धमाकेदार जीत दर्ज कर ली।


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief