स्टार भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इस विश्वकप में जबरदस्त फॉर्म में हैं। वह तीन अर्धशतक लगाकर इस विश्वकप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। इस बीच आईसीसी की ओर से उन्हें अक्टूबर माह का प्लेयर ऑफ द मंथ (Player Of The Month) घोषित किया गया है। आईसीसी की ओर से कहा गया है कि अक्टूबर माह में विराट कोहली ने छोटे फॉर्मेट में कुछ बेहतरीन पारियां खेली हैं जिसकी बदौलत उन्हें अक्टूबर माह का प्लेयर ऑफ द मंथ घोषित किया जाता है।
विश्व कप में विराट कोहली का बल्ला खूब चल रहा। पाकिस्तान के खिलाप 53 गेंद में नाबाद 82 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा विराट ने अक्टूबर महीने की शुरुआत में गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 28 गेंद में 49 रन की शानदार पारी खेली। नीदरलैंड के खिलाफ 44 गेंद में नाबाद 62 रन बनाए। कुल मिलाकर कोहली ने अक्टूबर में 205 T20I रन बनाए हैं।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा
अरुणाचल सीमा पर चीन की नई चाल, कई जगह तनाव बढ़ा