दुनियाभर में टी-20 लीग के बढ़ते दबदबे के बावजूद इंटरनेशनल मैचों की संख्या में इजाफा होने जा रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2023 से 2027 तक के लिए फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (FTP) जारी कर दिया है। इन पांच सालों में ICC के 12 फुल मेंबर्स कुल 777 इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। इनमें 173 टेस्ट, 281 वनडे और 323 टी-20 इंटरनेशनल मैच शामिल हैं। 2019-2023 के पिछले FTP में कुल 694 मैच शामिल थे। यानी इस बार 81 मैच ज्यादा होंगे। हर साल अप्रैल और मई में BCCI को IPL का विंडो मिला है। इन दिनों इंटरनेशनल मैच न के बराबर होंगे।
टीम इंडिया इस बीच 141 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। इसमें 42 वनडे 38 टेस्ट और 61 टी-20 मुकाबले शामिल हैं।नए FTP की सबसे खास बात भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के मैचों में इजाफा है। अब इस सीरीज में 5 टेस्ट खेले जाएंगे। 1992 के बाद यह पहली बार होगा जब बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 5 टेस्ट खेले जाएंगे। पिछले कुछ सालों से इस सीरीज में 4 टेस्ट मैच ही होते थे। 2023-2027 के बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया 5 टेस्ट मैचों की 2 सीरीज खेलेंगे। एक सीरीज ऑस्ट्रेलिया में और एक भारत में होगी।


More Stories
Pakistan Refuses to Play in India-Hosted World Cup! Mohsin Naqvi-Led PCB Takes a Major Call
Mona Agarwal, Avani Lekhara Win Gold and Silver for India at Asian Para Games
अर्शदीप सिंह का ऐतिहासिक कारनामा, T20I क्रिकेट में टिम साउदी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा