टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी-20 मुकाबला 68 रनों से जीत लिया है। 191 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी विंडीज की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 122 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।पहले टी-20 में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 20 रन शमर ब्रूक्स ने बनाए। टीम इंडिया के लिए सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। अर्शदीप सिंह, अश्विन और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट झटके। वहीं, भुवनेश्वर कुमार और रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला। 19 गेंद में 41 रन की धमाकेदार पारी खेलने वाले दिनेश कार्तिक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। उन्होंने 64 रनों की पारी खेली। ये उनके टी-20 इंटरनेशनल करियर का 27वां अर्धशतक था।
पहली बार टी-20 इंटरनेशनल मैचों में सलामी बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंद में 24 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौका और 1 छक्का लगाया। वहीं, श्रेयस अय्यर मैच में पूरी तरह फ्लॉप रहे। उनका खाता भी नहीं खुला। अय्यर को ओबेड मैकॉय ने चलता किया। जबकि यादव अकील होसेन का शिकार बने।


More Stories
Pakistan Refuses to Play in India-Hosted World Cup! Mohsin Naqvi-Led PCB Takes a Major Call
Mona Agarwal, Avani Lekhara Win Gold and Silver for India at Asian Para Games
अर्शदीप सिंह का ऐतिहासिक कारनामा, T20I क्रिकेट में टिम साउदी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा