आखिरकार वही हुआ जिसका डर था। टीम इंडिया एशिया कप के सुपर-4 में पाकिस्तान के बाद अब श्रीलंका से भी हार गई। इस नतीजे के साथ भारतीय टीम का फाइनल की होड़ से बाहर होना लगभग तय हो गया। कई चमत्कार एक साथ हो जाएं तभी भारत खिताबी मुकाबला खेल सकता है। वे चमत्कार क्या हैं उसके बारे में आप इस आर्टिकल में आगे पढ़ेंगे।
भारतीय टीम ने संभवतः करीब 11 महीने पहले UAE में हुए टी-20 वर्ल्ड कप की अपनी गलतियों से कुछ नहीं सीखा। उस टूर्नामेंट में टॉप ऑर्डर की विफलता भारत की उम्मीदों पर भारी पड़ गई थी। एशिया कप में भी भारत उसी टॉप ऑर्डर के साथ उतरा। सभी मैचों में केएल राहुल और रोहित शर्मा ओपनिंग करने आए और विराट कोहली नंबर तीन पर आए। राहुल ने 4 मैचों में सिर्फ 70 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 104.47 का रहा।
विराट कोहली ने 154 रन जरूर बनाए लेकिन उनका स्ट्राइक रेट भी 122.22 का रहा। कप्तान रोहित शर्मा ने तेज बल्लेबाजी की लेकिन चार में से तीन मैचों में वे अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके।


More Stories
Pakistan Refuses to Play in India-Hosted World Cup! Mohsin Naqvi-Led PCB Takes a Major Call
Mona Agarwal, Avani Lekhara Win Gold and Silver for India at Asian Para Games
अर्शदीप सिंह का ऐतिहासिक कारनामा, T20I क्रिकेट में टिम साउदी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा