इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से शुरू हो रही टी20 सीरीज के पहले मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 पर चर्चा जोरों पर है. कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतरेगा.
टीम का मुख्य ध्यान संतुलित संयोजन और मैच जिताने वाले खिलाड़ियों पर रहेगा .इससे पहले, एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर जो इस संयोजन में फिट बैठ सकते हैं.
Also Read : महाकुंभ 2025: 5 फरवरी को PM मोदी, राष्ट्रपति और गृहमंत्री का दौरा
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को मिला टी20 खिलाने का मौका
टीम इंडिया की चयन समिति ने 11 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया था.
चोट के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की टीम में वापसी हुई है. वहीं, कई प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, जिनमें ऋषभ पंत, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल जैसे बड़े नाम शामिल हैं.
ओपनर के तौर पर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को टीम में शामिल किया गया है. इन दोनों खिलाड़ियों ने अफ्रीकी दौरे पर धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था.
Also Read : झारखंड HC ने दुबे-तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी रद्द का आदेश बरकरार रखा
सैमसन को ओपनिंग और विकेटकीपिंग, यादव-तिलक पर मध्यक्रम की जिम्मेदारी
सैमसन के कंधों पर ओपनिंग बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी रखी गई है. मध्यक्रम की बात करें तो कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ-साथ तिलक वर्मा और रिंकू सिंह के कंधों पर रहेगा.
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए ऑलराउंडर खिलाड़ियों में हार्दिक पंड्या के साथ-साथ हाल ही में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन से दिल जीतने वाले नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर के अलावा उप कप्तान अक्षर पटेल का नाम शामिल है.
Also Read : महाकुंभ पहुंचे गौतम अदाणी
मोहम्मद शमी की वापसी, पेस और स्पिन विभाग में नए नाम
मोहम्मद शमी को आगामी सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है. उनके अलावा पेस तिकड़ी में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा का नाम शामिल है. स्पिनर के तौर पर टीम में वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई को शामिल किया गया है.
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी , वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर).
Also Read : डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण में दिखा यह खास व्यक्ति


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
Shah Rukh Khan’s King Earns Rs 665 Crore Before Release, Sets New Record With Overseas Deal