सोमवार को एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ और केएल राहुल को टीम में चुन लिया गया। IPL 2022 के बाद से एक भी इंटरनेशनल मैच ना खेलने वाले राहुल के चयन के बाद अब उनके फिटनेस का मसला सामने आ गया है। अगर राहुल टीम से बाहर होते हैं तो विराट कोहली और रोहित शर्मा बतौर ओपनर एशिया कप में नजर आएंगे। स्टैंड बाई खिलाड़ी के तौर पर टीम में लिए गए श्रेयस राहुल के ना जाने पर UAE की फ्लाइट में बैठेंगे।
दरअलस राहुल को ग्रोइन इंजरी ने जकड़ लिया था, जिस वजह से जर्मनी में उनका ऑपरेशन हुआ। इसी बीच वह कोरोना की चपेट में भी आ गए। डबल झटकों से उबरने के बाद अब उन्हें एशिया कप की टीम में जगह दी गई है।


More Stories
Pakistan Refuses to Play in India-Hosted World Cup! Mohsin Naqvi-Led PCB Takes a Major Call
Mona Agarwal, Avani Lekhara Win Gold and Silver for India at Asian Para Games
अर्शदीप सिंह का ऐतिहासिक कारनामा, T20I क्रिकेट में टिम साउदी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा