T20 World Cup 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है और इससे पहले टीम भारत की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। वार्म-अप मैच के जरिए भारतीय टीम ने अपने संयोजन को अंतिम रूप दे दिया है। इसी बीच यह संकेत भी साफ हो गए हैं कि टूर्नामेंट में भारत की सलामी जोड़ी कौन-सी होगी।
T20 World Cup 2026: भारत की नई सलामी जोड़ी – ईशान और अभिषेक
हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली थी। जहां अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए रन बनाए, वहीं संजू सैमसन लगातार फ्लॉप रहे। सीरीज के सभी मुकाबलों में उन्हें मौका मिला, लेकिन वे प्रभाव नहीं छोड़ सके। दूसरी ओर, तीसरे नंबर पर उतरे ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया और आखिरी मैच में शतक भी जड़ा।
तिलक वर्मा की वापसी के बाद टीम मैनेजमेंट के सामने चयन को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो गई। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मुकाबले में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने पारी की शुरुआत की और तेज़ साझेदारी निभाई। ईशान किशन ने मात्र 20 गेंदों में 53 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में 24 रन जोड़े। छठे ओवर तक भारत ने 80 रन बना लिए थे। इस प्रदर्शन के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि 7 फरवरी को होने वाले पहले मुकाबले में भारत के लिए अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ही ओपनिंग करेंगे। अगर ऐसा होता है, तो यह करीब 14 साल बाद होगा जब किसी ICC टूर्नामेंट में भारत की ओर से दो बाएं हाथ के बल्लेबाज़ सलामी जोड़ी के रूप में उतरेंगे।
Also Read : ममता बनर्जी पर मनजिंदर सिंह सिरसा का तंज, बजट पर भी साधा निशाना


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video