जब गेंद अगरकर के पाले में गई, तो उन्होंने अहमदाबाद में कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर से इस मुद्दे पर चर्चा की. तीनों के बीच बहस हुई कि बुमराह, जो उनकी नजर में पूरी तरह फिट नहीं हैं, को शामिल किया जाए या फिर पूरी तरह फिट हर्षित राणा जैसे नए गेंदबाज को मौका दिया जाए.
Also Read: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सीएम मान और विधायकों की बुलाई बैठक, पंजाब की राजनीति गरमाई
चैंपियंस ट्रॉफी टीम घोषित, बुमराह के बाहर होने पर उठे सवाल
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी अंतिम टीम की घोषणा कर दी है. टीम में बदलाव की आखिरी तारीख 12 फरवरी थी, और इसी के तहत अजीत अगरकर की अगुआई में चयनकर्ताओं ने मंगलवार को टीम का ऐलान किया. इसमें दो बदलाव किए गए, जहां जसप्रीत बुमराह की चोट के कारण बाहर होने से भारत को बड़ा झटका लगा. इसके अलावा, यशस्वी जायसवाल को भी टीम में जगह नहीं मिली. बुमराह की जगह हर्षित राणा और यशस्वी की जगह वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल किया गया है.
Also Read: पोते ने 73 बार चाकू गोदकर ली उद्योगपति नाना की जान, संपत्ति का था विवाद
हालांकि, न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) ने बुमराह को फिट घोषित किया था। इसके बावजूद, उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि बुमराह को लेकर अंतिम फैसला मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने लिया. इस निर्णय से पहले उन्होंने कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा से भी चर्चा की थी.
Also Read:भारतीय टीम में होगा बदलाव? बुमराह पर सवाल तो इन दो खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed