आईपीएल 2025 के पहले क्वालीफायर में पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच मुल्लांपुर में मुकाबला हुआ, जिसमें आरसीबी ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर सीधे फाइनल में जगह बना ली। पहले गेंदबाज़ों ने पंजाब को 101 रन पर रोका, फिर 10 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। यह पंजाब की सबसे शर्मनाक हारों में से एक रही, जिस पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी हार के बाद निराशा जताई।
Also Read : China is second in sending students to the U.S.—who’s first?
श्रेयस अय्यर ने आरसीबी के खिलाफ क्वालीफायर-1 मुकाबले में मिली शर्मनाक हार के बाद दिए अपने बयान में कहा कि ये हमारे लिए भूलने वाला दिन नहीं है, लेकिन ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाना होगा। हमने बल्लेबाजी के दौरान शुरू में ही काफी विकेट गंवा दिए थे। वापस जाकर फिर से सभी चीजों को समझना होगा। ईमानदारी से कहूं तो मुझे अपने फैसलों पर संदेह नहीं है। हमने जो भी प्लानिंग की मैदान के बाहर मुझे लगता है कि वह सही थी। बस हम उसे मैदान पर उतारने में कामयाब नहीं हो सके।
Also Read : सिर्फ तीन विकेट दूर, युजवेंद्र चहल इतिहास रचने के करीब
हमने लड़ाई तो हारी है, लेकिन जंग नहीं
क्वालीफायर-1 मैच में हार को लेकर श्रेयस अय्यर ने अपने बयान में गेंदबाजों का बचाव भी किया जिसको लेकर उन्होंने कहा कि हम गेंदबाजों को भी दोष नहीं दे सकते क्योंकि बचाव करने लिए काफी कम स्कोर था। हमें अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना होगा। हमने अभी तक यहां पर जितने भी मुकाबले खेले हैं उसमें कुछ अलग ही उछाल देखने को मिला है। हम इसे हार का कारण नहीं बता सकते हैं क्योंकि हम प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं और हमें हालात के अनुसार बल्लेबाजी करनी होती है। हमने लड़ाई तो हारी है, लेकिन जंग नहीं हारी।
Also Read : Why Today’s Border States Mock Drills Were Postponed
पंजाब किंग्स की टीम के पास अभी फाइनल मैच में अपनी जगह पक्की करने के लिए एक और मौका मिलेगा। गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता टीम से पंजाब किंग्स एक जून को दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में भिड़ेगी जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

More Stories
द केरल स्टोरी 2 ने ‘ओ रोमियो’, ‘मर्दानी 3’ को पछाड़ा; सक्सेस मार्क के करीब
Sarbananda Sonowal launches first river lighthouse in Assam
सेमीफाइनल: वानखेड़े में 39 साल बाद भारत-इंग्लैंड की टक्कर