सनराइजर्स हैदराबाद को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद के बल्लेबाजों का प्रदर्शन कमजोर रहा और टीम सिर्फ 143 रन ही बना सकी। ईशान किशन इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप रहे और कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए, जिससे टीम को हार झेलनी पड़ी।
Also Read : Kesari 2 Director Backs Ananya Panday: Audience Cheered Her Entry
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के दोनों ओपनर जल्दी पवेलियन लौट गए। ट्रेविस हेड तो अपना खाता तक नहीं खोल पाए। इसके बाद अभिषेक शर्मा सिर्फ 8 रन ही बना सके। ऐसे में तीसरे नंबर पर ईशान किशन बल्लेबाजी करने उतरे। उनसे हैदराबाद के फैंस को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह चार गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और हैदराबाद की नाव बीच मंझधार में छोड़कर लौट गए।
Also Read : भारत के जवाबी हमले के डर से कांपी PAF, भारतीय सीमा के पास रातभर रही हलचल
खुद ही पवेलियन लौट गए ईशान किशन
ईशान किशन के आउट होने के तरीके पर भी कई सवाल खड़े हो गए। उनके बल्ले और गेंद का कोई भी कनेक्शन नहीं हुआ था, फिर वह बिना कुछ सोचे समझे पवेलियन जाने लगे। यहां तक कि अंपायर ने उन्हें आउट भी नहीं दिया था। बॉलर दीपक चाहर और विकेटकीपर रियान रिकेल्टन ने अपील भी नहीं की, जबकि हार्दिक ने हल्की अपील की। इसके बाद अंपायर ने बिना देरी किए अंगुली उठा दी। इस तरह से ईशान खुद ही अपना विकेट फेंककर चले गए।
Also Read : Gambhir Gets ‘I Kill You’ Threats on Pahalgam Attack Day
इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रोलर्स ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया। सिनसियर दिविया नाम के एक यूजर ने लिखा है कि ईशान किशन की मुंबई के लिए वफादारी। वह मुंबई इंडियंस के लिए 12वें खिलाड़ी के रूप में खेल रहे हैं। जयप्रकाश नाम के यूजर ने लिखा है कि गेंद और बल्ले का सम्पर्क नहीं हुआ। कोई अपील भी नहीं हुई। फिर ईशान किशन पवेलियन लौट गए। मंगलम मिश्रा नाम के यूजर ने तो उन पर फिक्सर होने के ही आरोप लगा दिए।


More Stories
Will Trump’s Russia Oil Move Make Petrol and Diesel Cheaper in India?
1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा, 39 घंटे बाद मौत
Prakash Raj Says India Is Neither Bangladesh Nor Nepal, Calls for Democratic Regime Change