अहमदाबाद के मैदान पर खेले गए वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए 142 रनों से जीत दर्ज की. इस मैच में टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 112 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली. उनकी इस पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई, जिससे भारत को एक बड़ी जीत हासिल करने में मदद मिली.
Also Read: भारत आगमन का यही सही अवसर: भारत-फ्रांस CEO फोरम में PM मोदी
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ घर पर खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के सभी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए उसे अपने नाम किया. इस सीरीज में टीम इंडिया की तरफ से उपकप्तान शुभमन गिल का बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आखिरी मैच में शतकीय पारी भी खेली. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शुभमन गिल का ये फॉर्म टीम इंडिया के लिए काफी राहत भरा भी है. गिल को इस सीरीज में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का भी अवॉर्ड मिला जिसके साथ ही उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा की एक खास लिस्ट में बराबरी भी कर ली.
Also Read: सज्जन कुमार 1984 सिख दंगों में दोषी, 18 फरवरी को सजा पर बहस
महज 25 साल की उम्र में शुभमन गिल ने पांचवीं बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया
शुभमन गिल का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीनों ही मुकाबलों में जमकर बोलता हुआ दिखाई दिया जिसमें उन्होंने तीन पारियों में 86.33 के औसत से 259 रन बनाए जिसमें एक शतकीय पारी के अलावा 2 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं. शुभमन गिल को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए जहां तीसरे मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया तो वहीं उन्होंने प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी जीता. गिल ने अपने वनडे करियर में 5वीं बार इस अवॉर्ड को जीता है, जिसमें उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है जो अब तक अपने वनडे करियर में 5 बार ही इस अवॉर्ड को जीतने में कामयाब हो पाए हैं.
Also Read : यूपी: राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का लखनऊ में निधन


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation