टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस समय गंभीर चोट से उबरने की प्रक्रिया में हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान उनके पेट में जोरदार चोट लगी थी। इस चोट से उनकी स्प्लीन (तिल्ली) में कट लग गया और आंतरिक रक्तस्राव शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में आईसीयू में शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों की निगरानी में श्रेयस को लगातार इलाज दिया जा रहा है, और अब उनकी हालत में सुधार देखा जा रहा है।
श्रेयस अय्यर ने फैंस को भेजा पहला संदेश
लंबे समय के बाद श्रेयस अय्यर ने फैंस के लिए एक भावुक संदेश साझा किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कहा, “मैं इस समय रिकवरी प्रक्रिया में हूं और हर गुजरते दिन के साथ बेहतर महसूस कर रहा हूं। मुझे मिली सभी शुभकामनाओं और सहयोग के लिए मैं दिल से आभारी हूं। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मुझे अपनी दुआओं और सोच में रखने के लिए धन्यवाद।” अय्यर के इस संदेश से उनके फैंस को राहत मिली है, जो पिछले कई दिनों से उनकी सेहत को लेकर चिंतित थे।
आधिकारिक प्रेस रिलीज में श्रेयस अय्यर की चोट की विस्तृत जानकारी दी। बोर्ड ने बताया कि 25 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में उन्हें पेट पर चोट लगी, जिससे उनकी स्प्लीन में कट और आंतरिक रक्तस्राव हुआ। मेडिकल टीम ने तुरंत स्थिति को संभाला और रक्तस्राव को नियंत्रित किया। बीसीसीआई ने बताया कि अब उनकी स्थिति स्थिर है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। 28 अक्तूबर को किए गए स्कैन में सुधार देखा गया है, जिससे संकेत मिलता है कि अय्यर तेजी से रिकवर कर रहे हैं।
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि श्रेयस अय्यर की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है और उम्मीद है कि वह जनवरी 2026 तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे। अधिकारी ने कहा कि अय्यर को फिलहाल सिडनी में ही रखा गया है, जहां मेडिकल विशेषज्ञ उनकी देखरेख कर रहे हैं। जब तक डॉक्टर यह सुनिश्चित नहीं करते कि वे लंबी यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार हैं, उन्हें भारत नहीं लाया जाएगा। इसका मतलब है कि श्रेयस अगले दो महीनों तक मैदान से दूर रहेंगे और जनवरी से पहले उनकी वापसी की संभावना कम है।
Also Read : सुप्रीम कोर्ट का नया नियम अब पूरे देश में लागू, आवारा कुत्तों पर बड़ा आदेश
सूर्यकुमार यादव ने साझा की ताज़ा जानकारी
टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी श्रेयस अय्यर की स्थिति पर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा, “पहले दिन जब मुझे पता चला कि श्रेयस घायल हैं, मैंने तुरंत उन्हें कॉल किया, लेकिन उनका फोन उनके पास नहीं था। इसके बाद मैंने फिजियो कमलेश जैन से बात की। पिछले दो दिनों से मेरी उनसे बातचीत हो रही है। अगर श्रेयस अब रिप्लाई कर पा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वह स्थिर हैं और उनकी हालत सुधर रही है।” सूर्यकुमार के इस बयान से फैंस को एक सकारात्मक संकेत मिला है कि श्रेयस जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर वापसी करेंगे।
Also Read : सुप्रीम कोर्ट का नया नियम अब पूरे देश में लागू, आवारा कुत्तों पर बड़ा आदेश


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation