चेन्नई की टीम 2019 के बाद से अब तक 180 से अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा करने में सफल नहीं हुई है. राजस्थान के खिलाफ भी चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा. 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी. आईपीएल 2025 में रविवार को राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की. गुवाहाटी में खेले गए इस मुकाबले में नीतीश राणा ने शानदार बल्लेबाजी की और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. नीतीश ने 36 गेंदों में 81 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और पांच छक्के शामिल थे. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की जीत में अहम भूमिका निभाई. मैच के बाद उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य पावरप्ले के ओवरों का अधिकतम लाभ उठाना था.
Also Read : ईद: देशभर में रौनक, जानें PM मोदी ने क्या कहा
राणा का बयान: पावरप्ले में अधिकतम रन बनाने की थी रणनीति
राणा ने इस आईपीएल सत्र में रॉयल्स की पहली जीत के बाद कहा, ‘मैं नई गेंद का सही इस्तेमाल करना चाहता था क्योंकि पावरप्ले अहम था. गेंद पुरानी होने के बाद स्पिन लेने लगती है. इसलिए मैं पावरप्ले में अधिकतम रन बनाना चाहता था.’ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘यह फैसला कोच ने लिया था. मैं किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं. यह रणनीतिगत फैसला था क्योंकि चौथे नंबर पर मैं अति आक्रामक होने की कोशिश कर रहा था और तीसरे नंबर पर रियान भी यही कर रहा था.’ उन्होंने कहा, ‘मैं लंबे समय तक टिकना चाहता था और अच्छी बात यह है कि आज ऐसा कर सका.’ यह पूछने पर कि क्या अब वह तीसरे नंबर पर ही बल्लेबाजी करेंगे, उन्होंने कहा, ‘आपको यह राहुल सर (मुख्य कोच द्रविड़) से पूछना होगा.’
Also Read : क्या इतिहास रचेंगे डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताई तीसरे कार्यकाल की इच्छा
हसरंगा की घातक गेंदबाजी, राजस्थान ने चेन्नई को छह रन से हराया
नीतीश के बाद लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा के चार विकेट की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को छह रन से हरा दिया. राजस्थान ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 182 रन बनाए. जवाब में 2019 के बाद एक भी बार 180 रन से ऊपर का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर नाकाम रही. टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 63 रन बनाए, लेकिन कोई और बल्लेबाज टिक नहीं सका जिससे टीम को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी.
Also Read : MSME नई परिभाषा: निवेश और टर्नओवर सीमा बढ़ी
महेंद्र सिंह धोनी की कोशिश नाकाम, चेन्नई को नहीं दिला सके जीत
एक समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर रहे महेंद्र सिंह धोनी टीम को जीत नहीं दिला सके. पिछले मैच में नौवें नंबर पर उतरने के बाद इस मैच में वह सातवें नंबर पर क्रीज पर आए. तब चेन्नई को 12 गेंद में 39 रन की जरूरत थी. उन्होंने तुषार देशपांडे को चौका और छक्का लगाया. हालांकि, आखिरी ओवर में जीत के लिए चाहिए 20 रन सीएसके की टीम नहीं बना सकी. धोनी आखिरी ओवर में संदीप शर्मा की गेंद पर विकेट गंवा बैठे. शिमरोन हेटमायेर ने बाउंड्री के पास आगे की ओर डाइव लगाकर उनका कैच लपका. उन्होंने 11 गेंद में 16 रन बनाए. जडेजा 22 गेंद में 32 रन बनाकर नाबाद रहे.


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
Shah Rukh Khan’s King Earns Rs 665 Crore Before Release, Sets New Record With Overseas Deal