टीम इंडिया की इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 जीत का आंकड़ा छू लिया है। वह अब उन चार कप्तानों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने 100 अंतरराष्ट्रीय मैच जीते हैं। इससे पहले यह उपलब्धि एमएस धोनी, विराट कोहली और मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम थी। महान कप्तान माने जाने वाले सौरव गांगुली अपने करियर में 100 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं जीत पाए और कुल 97 मैच ही जीते। रोहित शर्मा का यह रिकॉर्ड टी20, वनडे और टेस्ट तीनों फॉर्मेट को मिलाकर है।
Also Read: यह एक्टर निभाएगा सौरव गांगुली का किरदार, दादा ने किया कंफर्म; इस वजह से हो रही देरी
शुभमन गिल और मोहम्मद शमी की दमदार प्रदर्शन से भारत की शानदार जीत
भारत ने मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी (5 विकेट)। और शुभमन गिल की नाबाद शतकीय पारी (101 रन) की बदौलत आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले ग्रुप ए मैच में बांग्लादेश को 21 गेंद शेष रहते छह विकेट से हराया। यह गिल का आईसीसी टूर्नामेंट में पहला शतक था, जिसे उन्होंने 129 गेंदों में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से पूरा किया। केएल राहुल (नाबाद 41 रन, 47 गेंद, एक चौका, दो छक्के) ने गिल के साथ 87 रन की अटूट साझेदारी निभाई और छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई।
Also Read: विराट कोहली के खिलाफ साजिश, पाकिस्तान उठा सकता है फायदा!
कप्तान रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 100 अंतरराष्ट्रीय जीत के क्लब में हुए शामिल
रिकी पोंटिंग के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 220 मैचों में जीत दर्ज की है। इसके बाद एमएस धोनी का स्थान आता है। जिन्होंने 178 मैच जीते हैं। यदि भारतीय कप्तानों की बात करें तो धोनी के बाद विराट कोहली ने 135 और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 104 मैचों में जीत हासिल की है।
रोहित शर्मा और रिकी पोंटिंग के बीच एक बड़ा अंतर यह है कि रोहित ने 30 साल की उम्र के बाद भारतीय टीम की कप्तानी संभाली, जबकि पोंटिंग को 28 साल की उम्र में ही कप्तान बना दिया गया था। इस तरह, रोहित 30 की उम्र के बाद 100 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
Also Read: सीएम रेस में बाज़ी पलटने वालीं रेखा गुप्ता के सामने क्या हैं बड़ी चुनौतियां
बांग्लादेश के खिलाफ जीत के साथ, रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी 100वीं जीत दर्ज की। वह 70% से अधिक जीत प्रतिशत के साथ सबसे तेज़ 100 जीत हासिल करने वाले कप्तानों में रिकी पोंटिंग के साथ संयुक्त रूप से शामिल हो गए हैं। अब तक रोहित ने 138 मैचों में भारत का नेतृत्व किया है, जिसमें 100 जीत, 33 हार, 3 ड्रॉ और 1 टाई शामिल हैं। उनका जीत प्रतिशत 70% से अधिक है। इन 100 जीतों में 12 टेस्ट, 38 वनडे और 50 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले शामिल हैं।
Also Read: कुंभ से लौटते समय हादसा, एक ही परिवार के 6 की मौत


More Stories
Pakistan Refuses to Play in India-Hosted World Cup! Mohsin Naqvi-Led PCB Takes a Major Call
Mona Agarwal, Avani Lekhara Win Gold and Silver for India at Asian Para Games
अर्शदीप सिंह का ऐतिहासिक कारनामा, T20I क्रिकेट में टिम साउदी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा