रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च से होगी, जिसमें मुंबई इंडियंस अपनी पहली भिड़ंत 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करेगी. इससे पहले, हिटमैन के टीम से जुड़ने की संभावना जताई जा रही है. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत के बाद छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव गए थे और अब स्वदेश लौट आए हैं. वे परिवार के साथ समय बिता रहे थे और ब्रेक पर थे. आईपीएल के नए सत्र की शुरुआत से पहले ही रोहित मुंबई इंडियंस टीम के साथ शामिल होंगे. हालांकि, एयरपोर्ट पर परिवार की फोटो खींचे जाने पर वे नाराज हो गए.
Also Read : राजेश खन्ना ने वसीयत बदली, डिंपल कपाड़िया बाहर।
रोहित शर्मा बतौर बल्लेबाज खेलेंगे, नहीं संभालेंगे कप्तानी
दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज रोहित आईपीएल 2025 में खेलते नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च से होगी जिसमें मुंबई इंडियंस अपने अभियान का आगाज 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से करेगी. इससे पहले हिटमैन के टीम से जुड़ने की संभावना है. रोहित आईपीएल में बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे क्योंकि अब वह टीम के कप्तान नहीं हैं.
Also Read : इस शहर में 43.5 डिग्री तापमान, मार्च में ही लू शुरू भीषण गर्मी से लोग परेशान
एयरपोर्ट पर बेटी की फोटो खींचने से नाराज हुए रोहित, बाद में फैंस संग खिंचवाई तस्वीर
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रोहित एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं और उस दौरान वहां मौजूद कुछ प्रशंसक और पत्रकार उनकी फोटो ले रहे हैं. रोहित के साथ उस समय उनकी बेटी समायरा मौजूद थीं और रोहित ने पत्रकारों को उनकी फोटो लेने से रोका. रोहित बेटी की फोटो लेने से नाराज दिखे. हालांकि, बाद में समायरा को कार में बैठाने के बाद रोहित ने उनकी फोटो ले रहे लोगों का एक जगह एकत्र किया और फिर उनके साथ फोटो खिंचवाई.
Also Read : फिलिस्तीनी अधिकारियों के अनुसार, इजराइल के हवाई हमलों में कम से कम 200 लोगों की मौत हुई।
शर्मा की कप्तानी में भारत ने जीती सातवीं आईसीसी ट्रॉफी
भारत ने दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया था। टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के नेतृत्व में 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया. न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने एक ओवर शेष रहते हासिल किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवाकर 50 ओवर में 251 रन बनाए थे. जवाब में भारत ने 49 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. रोहित ने कप्तानी पारी खेली. उन्होंने 76 रन बनाकर भारत को मुश्किल से निकाला. यह भारत की सातवीं आईसीसी ट्रॉफी है. इससे पहले टीम 1983 और 2011 वनडे विश्व कप, 2007 और 2024 टी20 विश्व कप और 2002, 2013 और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है. भारत इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा. उसने लगातार पांच मैच जीते.
Also Read : नागपुर में आखिर हुआ क्या… 2 अफवाहों से भड़के लोग


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation