आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा खेल पाएंगे या नहीं, इसे लेकर अब तस्वीर खुद ही BCCI ने साफ की है. BCCI ने बताया कि आखिर इन तीनों ही खिलाड़ियों में से आईपीएल कौन खेल पाएगा और कौन नहीं. BCCI द्वारा जारी मेडिकल अपडेट में बताया गया कि ऋषभ पंत आईपीएल में भाग लेने के लिए पूरी तरह फिट हैं. वहीं मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल 2024 में नहीं खेल पाएंगे.
Also Read: फतेहपुर: 150 KM की रफ्तार से दौड़ रही थी कार, खुले एयरबैग भी नहीं बचा सके जान
आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है. इससे पूर्व भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा का मेडिकल और फिटनेस अपडेट जारी किया है.
Also Read: सेला टनल खुलने पर चीन बोला- अरुणाचल हमारा हिस्सा
ऋषभ पंत 30 दिसंबर, 2022 को उत्तराखंड के रूड़की के पास एक जानलेवा सड़क दुर्घटना के बाद टीम इंडिया और क्रिकेट एक्शन से दूर थे. करीब 14 महीने के रिहैब और रिकवरी प्रोसेस के बाद ऋषभ पंत को अब आईपीएल 2024 में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में फिट घोषित किए गए हैं. BCCI द्वारा जारी यह घोषणा कुल मिलाकर दिल्ली कैपिटल्स के लिए सुखद संकेत है.
Also Read: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दे सकते हैं इस्तीफा
ऋषभ पंत का क्रिकेट करियर
ऋषभ पंत ने आईपीएल में 98 मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 2838 रन बनाए हैं. वहीं पंत ने 33 टेस्ट में 2271 रन बनाए हैं. इसके इतर 30 वनडे में उनके बल्ले से 865 रन निकले हैं. टी-20 इंटरेशनल के 66 मैचों में 987 रन बनाए हैं.
Also Read: Malegaon blast case: Special court issues bailable warrant against Pragya Singh Thakur
मोहम्मद शमी का भी BCCI ने जारी किया मेडिकल अपडेट
मोहम्मद शमी की की दाहिनी एड़ी में दिक्कत हो रही थी, इस वजह से उनकी 26 फरवरी 2024 को सफलतापूर्वक सर्जरी की गई थी. फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है, शमी भी आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं.
Also Read: इलेक्टोरल बॉन्ड्स मामले पर सुप्रीम कोर्ट की SBI को फटकार


More Stories
Pakistan Refuses to Play in India-Hosted World Cup! Mohsin Naqvi-Led PCB Takes a Major Call
जेल में भूख हड़ताल या मौन व्रत? लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन थापन की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
Former Delhi HR professional quits her corporate job and moves to Goa in search of purpose