इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में हो रहा है, जिसमें कुल 577 खिलाड़ियों के लिए बोली लग रही है. पहले दिन, रविवार को 72 खिलाड़ी बिके, और इसमें टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सभी का ध्यान खींचा. पंत अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं.
Also Read: Nana Patole Resigns as Maharashtra Congress Chief Following Election Defeat
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने इतिहास रचा है और सबसे महंगे IPL Player बन गए हैं. दरअसल, नीलामी के पहले दिन लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपये की भारी-भरकम बोली लगाकर खरीदा और उन्हें सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया. इतनी बड़ी बोली लगने के बाद ऋषभ पंत देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे.
Also Read: 163 Kg Employee Files Rs 38 Crore Lawsuit Against Company, Cites Small Desk Issue
उम्र 27 साल और करोड़ों की नेटवर्थ
ऋषभ पंत की उम्र महज 27 साल है और इतनी कम उम्र में ही उन्होंने क्रिकेट जगत में अलग मुकाम पा लिया है, तो वहीं संपत्ति के मामले में भी दिग्गजों को टक्कर दे रहे हैं. वे इस उम्र में ही करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित कर चुके हैं. 2015 में डेब्यू करने वाले पंत की नेटवर्थ स्पोर्ट्सकीडा के मुताबिक, अनुमानित करीब 12 मिलियन डॉलर (लगभग 100 करोड़ रुपये) है.
Also Read: Space, sea must foster unity, not conflict: PM Modi
यहां से होती है मोटी कमाई
बात करें IPL Most Expensive Player बने ऋषभ पंत की इनकम के बारे में, तो उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा BCCI के साथ उनके कॉन्ट्रैक्ट से आता है. इसके अलावा वे IPL समेत ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी मोटी कमाई करते हैं. बीसीसीआई से ग्रेड-बी कॉन्ट्रैक्ट के तहत पंत को 3 करोड़ रुपये दिए जाते हैं. इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये, वनडे के लिए 6 लाख रुपये और T20 के लिए पंत को 3 लाख रुपये मिलते हैं. इसके अलावा वे HDFC life, Dream11 समेत अन्य ब्रांड के विज्ञापनों में दिखते हैं और तगड़ा पैसा कमाते हैं.
Also Read: एकनाथ शिंदे सर्वसम्मति से शिवसेना विधायक दल के प्रमुख चुने गए


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts