भारतीय स्टार क्रिकेट ऋषभ पंत शुक्रवार को कार हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में उन्हें कई गंभीर चोटे भी आई। हादसे के तुरंत बाद ऋषभ को देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसी बीच उन्हें फौरन आईसीयू में भेज दिया गया। ऋषभ के हेल्थ को लेकर बीसीसीआई और दिल्ली एंड डिस्टिक क्रिकेट एसोसिएशन लगातार नजरें बनाए हुए हैं। ऋषभ पंत को लेकर डीडीसीए के डायरेक्टर स्याम शर्मा ने एक बड़ी अपडेट दी है। इसके बाद फैंस को ऋषभ की चिंता सता रही है।
स्याम शर्मा ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि, दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी के लिए मैक्स अस्पताल देहरादून जा रही है, यदि आवश्यक पड़ी तो हम उन्हें दिल्ली में स्थानांतरित कर देंगे और संभावना अधिक है कि हम उन्हें प्लास्टिक सर्जरी के लिए एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाएंगे। एयरलिफ्ट की खबरो ने फैंस की चिंताओं को बढ़ा दिया है।
हालांकि डीडीसीए की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी के बाद एक अपडेट दे सकती है। ऐसे में अभी कुछ भी कह पाना मुश्किल है। आज क्रिकेटर की कई टेस्ट किए जाएंगे। वहीं अस्पताल में ऋषभ की मां और उनके कुछ दोस्त मौजूद हैं। ऋषभ से मिलने के लिए आज कुछ बड़ी हस्तियां पहुंच सकती हैं।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation