रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 1.78 बिलियन डॉलर (करीब ₹16,706 करोड़) की रिकॉर्ड बोली में बिककर IPL की सबसे महंगी टीम बन गई है। टीम ने यह उपलब्धि डिफेंडिंग चैंपियन रहते हुए हासिल की। क्रिकबज के अनुसार, आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन की प्राइवेट इक्विटी यूनिट ने मिलकर RCB की मेंस और विमेंस दोनों टीमें खरीदी हैं। इस डील को पूरा करने के लिए BCCI, कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया और अन्य रेगुलेटरी संस्थाओं की मंजूरी जरूरी होगी।
Also Read: जंग खत्म करने की पहल: ट्रंप ने ईरान के सामने रखीं 15 शर्तें
आर्यमान बिड़ला बने RCB चेयरमैन, क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर
RCB की इस बड़ी डील के साथ राजस्थान रॉयल्स दूसरी सबसे महंगी टीम बन गई है, जिसे 1.63 बिलियन डॉलर (करीब ₹15,289 करोड़) में बेचा गया। PTI के मुताबिक, भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी और उनके कंसोर्टियम ने राजस्थान के लिए सबसे ऊंची बोली लगाई। इससे पहले राजस्थान ने लखनऊ सुपर जायंट्स के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा था, जिसे 2021 में RPSG ग्रुप ने ₹7,090 करोड़ में खरीदा था।
नई ओनरशिप के तहत आदित्य बिड़ला ग्रुप के डायरेक्टर आर्यमान बिड़ला को RCB का चेयरमैन बनाया गया है। 28 वर्षीय आर्यमान ने पहले मध्य प्रदेश के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला है और रणजी ट्रॉफी में 16 पारियों में 414 रन बनाए थे। 2018 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें ₹30 लाख में खरीदा था, लेकिन सीमित मौके मिलने के बाद उन्होंने 2019 में क्रिकेट से ब्रेक ले लिया और बिजनेस पर ध्यान केंद्रित किया। इसके बाद उन्होंने ग्रुप के हॉस्पिटैलिटी और वेंचर कैपिटल सेक्टर में काम संभाला और 2023 में टॉप डिसीजन मेकिंग बॉडी का हिस्सा बने।
RCB की वैल्यू 2008 से अब तक तेजी से बढ़ी है। विजय माल्या ने टीम को 2008 में 111.6 मिलियन डॉलर (तब करीब ₹446 करोड़) में खरीदा था, जो आज के हिसाब से लगभग ₹1,050 करोड़ बैठती है। अब 2026 में टीम की कीमत करीब 16 गुना बढ़कर ₹16,706 करोड़ हो गई है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की वैल्यू भी 2008 के 67 मिलियन डॉलर (आज के करीब ₹628 करोड़) से बढ़कर 2026 में ₹15,289 करोड़ तक पहुंच गई, जो करीब 24 गुना वृद्धि को दर्शाता है।
Also Read: यूपी में 120 लोकसभा, 603 विधानसभा सीटें संभव, महिला आरक्षण तैयारी


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead