बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023’ में सात पदक जीते हैं। उन्होंने पांच गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीते हैं। अब इस जीत के बाद माधवन ने सोशल मीडिया पर वेदांत की फोटो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है. इन फोटोज में वेदांत ट्रॉफी उठाए और गले में सारे मेडल लटकाए नजर आ रहे हैं।
मुझे आज बहुत गर्व हो रहा है
माधवन ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘अपेक्षा फर्नांडिस और वेदांत की परफॉर्मेंस देख बहुत खुशी हो रही है। मैं इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान और अनुराग ठाकुर सहित अन्य लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इसे शानदार तरीके से आयोजित किया। मुझे आज बहुत गर्व हो रहा है।’ माधवन ने कहा कि वेदांत ने भगवान की कृपा से 100 मीटर, 200 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते हैं।

माधवन ने की महाराष्ट्र टीम की तरफ
वहीं माधवन ने तीसरे पोस्ट में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र टीम की तरफ करते हुए लिखा, ‘महाराष्ट्र टीम को 2 ट्रॉफी जीतने के लिए बधाई। 1 ट्रॉफी स्विमिंग टीम ने और 2 ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी खेलो इंडिया में जीत हासिल की।’
माधवन चाहते थे कि सबसे बड़े खेल आयोजन के लिए वेदांत के पास बेहतरीन सुविधाएं हों। एक साक्षात्कार में, माधवन ने इसके बारे में बात की थी: “मुंबई में बड़े स्विमिंग पूल या तो कोविद के कारण बंद हैं, या वहां कोई सुविधा नहीं है। इसलिए हम वेदांत के साथ दुबई में हैं, जहां वह एक बड़े पूल में ट्रेनिंग कर रहा है। वह अपने ओलंपिक सपने को साकार करने की कोशिश कर रहा है। इस प्रयास में सरिता और मैं हमेशा उसके साथ हैं।
वेदांत ने पिछले साल अक्टूबर में जूनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप में महाराष्ट्र के लिए टोटल 7 मेडल जीते थे। उन्होंने बेंगलुरु के बसवनगुडी एक्वाटिक सेंटर में आयोजित स्विमिंग चैंपियनशिप में 4 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए थे। इस पर फैंस समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर आर माधवन को बधाई भी दी थी। इसके अलावा बेटे की अच्छी परवरिश के लिए भी माधवन की तारीफ की थी।


More Stories
Cyclone Arnab Makes Landfall, Triggers Heavy Rain in Andhra Pradesh and Odisha
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश