पंजाब किंग्स के ग्लेन मैक्सवेल पर आचार संहिता उल्लंघन के लिए 25% मैच फीस का जुर्माना लगा। मैक्सवेल पर यह जुर्माना चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान उनके व्यवहार को लेकर लगा। इसके अलावा, मैक्सवेल के खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। उन्होंने लेवल-1 अपराध स्वीकार किया, इसलिए आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। आचार संहिता के उल्लंघन पर आईपीएल ने यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
Also Read: Odela 2 Trailer: शिवभक्त बनीं तमन्ना भाटिया, बुराई से टकराने को तैयार
मैक्सवेल ने मान लिया आरोप, चुकाया जुर्माना
बीसीसीआई ने कहा, मैक्सवेल पर आचार संहिता उल्लंघन के लिए 25% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया। उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है, बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि की। मैक्सवेल ने धारा 2.2 के तहत लेवल-1 अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने मैच रेफरी द्वारा लगाए गए जुर्माने को बिना विरोध स्वीकार कर लिया। लेवल-1 अपराधों में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम माना जाता है।
Also Read: कंगना: मनाली घर का बिल 1 लाख, रहती भी नहीं हूँ
मैक्सवेल का खराब फॉर्म जारी
मैक्सवेल बल्ले और गेंद दोनों से लय में नहीं हैं। सीएसके के खिलाफ मैच में वह सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन ने मैक्सवेल को आउट किया। पंजाब की टीम ने यह मैच 18 रन से जीत लिया। पंजाब ने अब तक चार मैचों में तीन मुकाबले जीते हैं। टीम के खाते में छह अंक हैं। अभी पंजाब अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।
Also Read: सोना 56,000 रुपये होगा? जानिए इसकी वजह
कई खिलाड़ियों को मिल चुका है जुर्माना
यह पहला मौका नहीं है जब खिलाड़ी पर आचार संहिता उल्लंघन का जुर्माना लगा हो। इस सीजन में कई खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया है। लखनऊ के दिग्वेश राठी पर दो बार विवादित जश्न के कारण जुर्माना लग चुका है। ऋषभ पंत पर भी जुर्माना लगाया जा चुका है। आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार को भी जुर्माना भुगतना पड़ा। मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या पर भी जुर्माना लगाया गया है। राजस्थान के रियान पराग पर भी शुरुआती मैचों में जुर्माना लगा। गुजरात के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा पर भी जुर्माना लग चुका है।
Also Read: आज से लू की पहली लहर! दिल्लीवालो घर से निकलने से पहले यह पढ़ लें


More Stories
Will Trump’s Russia Oil Move Make Petrol and Diesel Cheaper in India?
1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा, 39 घंटे बाद मौत
Prakash Raj Says India Is Neither Bangladesh Nor Nepal, Calls for Democratic Regime Change