प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों से अपने सरकारी आवास पर शनिवार सुबह 11 बजे मिले। मोदी ने कहा आप लोग स्कूलों में जाएं और आज के युवा आपको रोल मॉडल के रूप में देखते हैं। आपसे से प्रेरित होकर आपके जैसा बनने की कोशिश करता है, इसलिए आप जरूर जाएं।
मोदी बोले- आप लोगों ने बर्मिंघम में तिरंगे का मान बढ़ाया है। तिरंगे की ताकत को दुनिया ने यूक्रेन में देखा था। तिरंगा युद्धक्षेत्र से बाहर निकलने में भारतीयों का ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों के लोगों के लिए भी सुरक्षा कवच बन गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- हॉकी में हम जिस तरह अपना पुराना रुतबा हासिल कर रहे हैं वह काबिले तारीफ है। मेंस और विमेंस दोनों टीमें बधाई की पात्र हैं। हमें खुशी है कि कई खेलों में मेडल जीतने के करीब थे। यह सुकून देने वाला था। बेटियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। पूजा ने सिल्वर मेडल जीतने के बाद देश से माफी मांगी और भावुक हो गईं। उनके साथ पूरा देश भावुक हुआ और सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि उन्हें माफी मांगने की जरूरत नहीं है।


More Stories
अर्शदीप सिंह का ऐतिहासिक कारनामा, T20I क्रिकेट में टिम साउदी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा
Virat Kohli’s Team Denies ₹5 Crore Payment Claim for Premanand Ashram Visit, Calls Report Baseless
Lovlina Borgohain Marks Birthday with Historic Asian Games Gold Medal