मंगलवार को, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने आईपीएल 2024 सीजन के लिए एक ऐतिहासिक मोमेंट बनाया। कमिंस ने आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर नीलाम किया, और उन्हें 20.5 करोड़ रुपये में खरीद लिया।
पैट कमिंस का नाम आईपीएल 2024 नीलामी के दूसरे सेट में आया। 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ जैसे ही कमिंस के नाम का एलान हुआ तो मुंबई, चेन्नई, बैंगलोर और हैदराबाद ने पैडल उठा दिए। 5 करोड़ तक जब बोली बढ़ी तो मुंबई और चेन्नई ने कमिंस को खरीदने से किनारा कर लिया।
Also Read: चीन में भूकंप से अब तक 111 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल
इसके बाद आरसीबी और एसआरएच के बीच जोरदार जंग हुई। दोनों तरफ से पैडल उठाने का चलन जारी रहा। पलक झपकते ही पैट कमिंस की बोली बढ़कर 15 करोड़ के पार पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 करोड़ 50 लाख रुपये में कमिंस को खरीदने में कामयाब रही।
Also Read: Actor Shreyas Talpade undergoes angioplasty after collapsing of heart attack
पैट कमिंस ने तोडा सैम करन का रिकॉर्ड
बता दें कि पैट कमिंस ने आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सैम करन को आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।
कमिंस ने दो करोड़ रुपये के अंतर से करन को पीछे छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने अपने नेतृत्व में हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया था। इसके बाद उनके लिए दोहरी खुशी का पल रहा कि आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने।
Also Read: सूरत: PM मोदी ने किया दुनिया के सबसे बड़े कार्यालय भवन का उद्घाटन, पेंटागन भी छूटा पीछे
पैट कमिंस आईपीएल इतिहास में दूसरी बार सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले साल 2020 में भी पैट कमिंस आईपीएल सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। तब कोलकाता नाइटराइडर्स ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज को 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस साल कमिंस ने अपनी पुरानी सबसे मोटी कमाई को पांच करोड़ रुपये के अंतर से पीछे छोड़ा है।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed