इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास का पहला डबल वर्ल्ड चैंपियन बन गया है। इंग्लैंड टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। इंग्लैंड के नाम इस समय वनडे वर्ल्ड कप खिताब भी है। पहली बार किसी टीम के पास एक साथ वनडे और टी-20 दोनों का वर्ल्ड टाइटल हैं।
फाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 52 रन नाबाद बेन स्टोक्स ने बनाए। पाकिस्तान के लिए हारिस रउफ ने 2 विकेट लिए।
इंग्लैंड पारी की हाइलाइट्स
- शाहीन शाह अफरीदी ने पहले ओवर में ही एलेक्स हेल्स को 1 रन बनाने के बाद क्लीन बोल्ड कर दिया।
- फिल सॉल्ट 9 बॉल में 10 रन बनाकर हारिस रउफ की बॉल पर आउट हुए।
- जोस बटलर को शुरुआत तो अच्छी मिली, लेकिन वो 17 बॉल में 26 रन बनाकर आउट हो गए।
- हैरी ब्रूक 20 बॉल में 23 रन बनाकर शादाब खान की बॉल पर आउट हुए, उनका कैच शाहीन अफरीदी ने लिया।
पाकिस्तान के लिए शान मसूद ने सबसे ज्यादा 38 रन की पारी खेली। उन्होंने 28 बॉल का सामना किया। वहीं, बाबर आजम के बल्ले से 28 बॉल में 32 रन निकले। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट सैम करन ने लिए। आदिल रशीद को 2 सफलता मिली।


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video