भारत: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 – भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप ए में उसने बांग्लादेश और पाकिस्तान को आसानी से हराया। अब 2 मार्च को उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा, जबकि सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को खेला जाएगा।
Also Read : आधार में गलत जन्मतिथि? जानें इसे ठीक करने का तरीका
सुरक्षा चिंताओं के चलते भारत ने मेजबान पाकिस्तान का दौरा नहीं किया और अपने सभी मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले। इससे कुछ कप्तान और कोच नाराज हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि भारत को एक ही स्थान पर खेलने का फायदा मिल रहा है।
Also Read : नीतीश कैबिनेट विस्तार जल्द शपथ लेंगे 7 मंत्री
भारत के दुबई में खेलने पर सवाल, कप्तानों और कोचों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने सबसे पहले यह बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि भारतीय टीम को एक ही मैदान पर खेलने का फायदा मिल रहा है. हालांकि, वह बाद में अपने बयान से पलट गए थे. उन्होंने कहा कि उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया गया. कमिंस के बाद यही बात इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कही तो उनकी भी आलोचना हुई. अब टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद मेजबान पाकिस्तान के हेड कोच आकिब जावेद ने इसी तरह की बात कही है.
Also Read : तलाक पर गोविंदा का रिएक्शन, बीवी से चल रही अनबन
गुरुवार (27 फरवरी) को बांग्लादेश के खिलाफ अपने अंतिम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकिब जावेद ने कहा कि भारत को निश्चित रूप से दुबई में अपने सभी मैच खेलने का फायदा मिल रहा है. वे एक ही मैदान पर खेल रहे हैं और एक ही होटल में रह रहे हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस फायदे के कारण भारत से नहीं हारा.
Also Read : विमान की लैंडिंग के दौरान रनवे पर आया दूसरा प्लेन
एक ही मैदान पर खेलने से फायदा: आकिब
जावेद ने कहा, “देखिए, वे एक कारण से दुबई में हैं. वे एक विशिष्ट कारण से केवल दुबई में खेल रहे हैं. निश्चित रूप से एक ही मैदान पर खेलना, एक ही होटल में रहना एक फायदा है. लेकिन हम इसके कारण नहीं हारे. ऐसा नहीं था कि हमारे वहां आने से पहले उन्होंने 10 मैच खेले थे.”
Also Read : हम्पी उत्सव: कर्नाटक में शुरू, जानें खासियत और भाग लेने का तरीका
विराट के शतक ने भारत को दिलाई थी जीत
पाकिस्तान ने 23 फरवरी (रविवार) को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान की टीम 241 रनों पर सिमट गई. भारत ने विराट कोहली के नाबाद 100 रनों की बदौलत टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया. विराट ने 51वां वनडे शतक जड़ा. श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक बनाकर उनका अच्छा साथ दिया.


More Stories
20-Year-Old Learjet Co-Pilot Made Mayday Call Before Florida Crash
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज